गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीना लगभग सभी को पसंद होता है। ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और फ्रेश फील कराता है। इसमें नेचुरल शुगर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं। ये शरीर को तुरंत ठंडा करने में मदद करता है। इसके कई फायदे के बावजूद, ये कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर डॉक्टर क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं डॉक्टर?
नोएडा के हार्ट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. नवीन अग्रवाल बताते हैं कि गन्ने के जूस को अगर आप एनर्जी ड्रिंक के तौर पर पीते हैं तो ये एक अच्छा सोर्स है। साथ ही डाइजेशन के लिए भी ये अच्छा है, क्योंकि इसमे फाइबर होता है। फैट और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है, इसलिए गर्मियों के लिए ये एक अच्छा ड्रिंक है। साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है, लेकिन ये हाई कैलोरी वाला ड्रिंक है और अगर आप इसे ज्यादा पीते हैं तो ये आपके शुगर को बढ़ा सकता है। इसे आप कभी-कभी तो पी सकते हैं, लेकिन ये कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें सत्तू से बने ये 3 डिश, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर
डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को गन्ने के जूस से बचना चाहिए क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है। नेचुरल शुगर, सुक्रोज और ग्लूकोज इंसुलिन को खराब कर सकते हैं, जिससे खतरा बढ़ सकता है। गन्ने के रस का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में रुकावट पैदा कर सकता है।
किडनी रोगी
किडनी के रोगियों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। किडनी की बीमारी से पीड़ित लोग के लिए अक्सर एक्स्ट्रा पोटेशियम नुकसानदायक हो सकता है। गन्ने का जूस पीने से उनकी स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी और अन्य कई खतरे बढ़ सकते हैं। इसलिए किडनी के रोगियों के लिए गन्ने के जूस को सीमित मात्रा में पीना चाहिए।
हार्ट से जुड़ी बीमारी
दिल की समस्याओं से पीड़ित लोगों को गन्ने के रस से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके ज्यादा सेवन से इंसुलिन का लेवल बढ़ सकता है, धमनियों में रुकावट आ सकती है और सूजन हो सकती है। इससे धमनियां सख्त और मोटी हो सकती हैं, जिससे दिल पर दबाव पड़ सकता है और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हार्ट से जुड़ी बीमारी वाले लोगों के लिए गन्ने के रस को पीने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- गर्मी के कारण हो रहा है सिरदर्द? ठीक करने के लिए ट्राई करें 3 घरेलू नुस्खे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
3 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
7 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
9 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
22 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
23 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
23 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines