ये 3 लोग भूलकर भी न पिएं गन्ने का जूस! जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

गन्ने का रस अपने हाइड्रेटिंग गुणों और ताजगी देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है। हालांकि, इसके फायदे के बावजूद, ये हर किसी के लिए हेल्दी ऑप्शन नहीं होता है। साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

Sugarcane Juice

Sugarcane Juice

गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीना लगभग सभी को पसंद होता है। ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और फ्रेश फील कराता है। इसमें नेचुरल शुगर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं। ये शरीर को तुरंत ठंडा करने में मदद करता है। इसके कई फायदे के बावजूद, ये कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर डॉक्टर क्या कहते हैं?

विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर?

नोएडा के हार्ट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. नवीन अग्रवाल बताते हैं कि गन्ने के जूस को अगर आप एनर्जी ड्रिंक के तौर पर पीते हैं तो ये एक अच्छा सोर्स है। साथ ही डाइजेशन के लिए भी ये अच्छा है, क्योंकि इसमे फाइबर होता है। फैट और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है, इसलिए गर्मियों के लिए ये एक अच्छा ड्रिंक है। साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है, लेकिन ये हाई कैलोरी वाला ड्रिंक है और अगर आप इसे ज्यादा पीते हैं तो ये आपके शुगर को बढ़ा सकता है। इसे आप कभी-कभी तो पी सकते हैं, लेकिन ये कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीजों को गन्ने के जूस से बचना चाहिए क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है। नेचुरल शुगर, सुक्रोज और ग्लूकोज इंसुलिन को खराब कर सकते हैं, जिससे खतरा बढ़ सकता है। गन्ने के रस का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में रुकावट पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

किडनी रोगी

किडनी के रोगियों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। किडनी की बीमारी से पीड़ित लोग के लिए अक्सर एक्स्ट्रा पोटेशियम नुकसानदायक हो सकता है। गन्ने का जूस पीने से उनकी स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी और अन्य कई खतरे बढ़ सकते हैं। इसलिए किडनी के रोगियों के लिए गन्ने के जूस को सीमित मात्रा में पीना चाहिए।

हार्ट से जुड़ी बीमारी

दिल की समस्याओं से पीड़ित लोगों को गन्ने के रस से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके ज्यादा सेवन से इंसुलिन का लेवल बढ़ सकता है, धमनियों में रुकावट आ सकती है और सूजन हो सकती है। इससे धमनियां सख्त और मोटी हो सकती हैं, जिससे दिल पर दबाव पड़ सकता है और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हार्ट से जुड़ी बीमारी वाले लोगों के लिए गन्ने के रस को पीने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ