Sugar Real or Fake: सावधान! कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली चीनी? 5 मिनट में करें असली की पहचान

Sugar Real or Fake: अगर आपके घर में चीनी है तो 5 मिनट का समय निकालकर ये चेक कर लें कि आप जिस चीनी का इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली या नकली?

sugar real or fake identity tricks

चीनी असली और नकली

Sugar Real or Fake: “चीनी” जिसका नाम लेते ही आपको मीठा याद आता होगा या फिर आप अपनी पसंदीदा चाय या कॉफी को याद करते होंगे? कुछ लोग तो चीनी से बेहद प्यार करते हैं। बात अगर भारतीयों की करें तो 99% घरों की रसोई में चीनी मिलेगी, लेकिन क्या आपको जानकारी है कि वो चीनी नकली भी हो सकती है? जी हां, नकली चीनी जिसे देखकर आपके लिए पहचाना मुश्किल होगा कि वो असली या नकली, लेकिन एक 5 मिनट से भी कम के टेस्टिंग प्रोसेस से आप ये जान सकेंगे।

विज्ञापन

नकली चीनी से रहें सावधान!

आपको नकली चीनी से सावधान रहना होगा। इसकी पहचान कर दूरी बना लेनी होगी वरना आप खुद अपने हाथ से जहर पी रहे होंगे और अपने परिवार के सदस्यों को भी पिला रहें होंगे। आइए जानते हैं कि कैसे नकली और असली चीनी की पहचान की जा सकती है।

विज्ञापन

कैसे करें असली और नकली चीनी की पहचान

सिर्फ 5 मिनट में आप असली और नकली चीनी की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आप दो टेस्ट ट्यूब लें। अगर वो नहीं है तो घर में कांच का गिलास होगा, दो कांच के गिलास लें। इसके बाद दोनों कांच के गिलास में थोड़ी-थोड़ी चीनी डालें। अब इनमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड (Hydrochloric Acid) मिला दें।

अगर नकली चीनी होगी तो उस गिलास में झाग जैसा बन जाएगा जैसे किसी ने डिटर्जन मिला दिया हो। जबकि, असली चीनी आसानी से घुल जाएगी। इस तरह से आप सिर्फ 5 मिनट में जान सकेंगे कि जिस चीनी का इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली है या नकली।

विज्ञापन

चीनी खाने का नुकसान?

चीनी का इस्तेमाल कई तरह से सेहत के लिए नुकसानदायक है। ये एक तरह का आपके शरीर के लिए जहर हो सकता है। नकली या आर्टिफिशियल शुगर के सेवन से निम्न नुकसान हो सकते हैं।

विज्ञापन
  1. वजन तेजी से बढ़ना
  2. पाचन संबंधी समस्याएं
  3. हृदय स्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव
  4. आंत के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव
  5. दिमागी रूप से कमजोर होना

ये भी पढ़ें- Hot Coffee vs Cold Coffee: गर्म और ठंडी कॉफी में किसे पीना सेहत के लिए सबसे बेहतर?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ