Sugar Price Hike: चीनी के बढ़ते दाम के बीच ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक खराब नहीं होगी चीनी

Sugar Hike Price: बरसात नमी की वजह से चीनी अक्सर खराब हो जाती है. इस वक्त अगर चीनी खराब हो जाए तो काफी नुकसान हो सकता है. इसलिए आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद से चीनी को लंबे वक्त तक स्टोर करके रखें.  

Sugar Price Hike

क्यों हो सकती है चीनी खराब? Image Credit- Freepik

Sugar Ko Kaise Control Kare: इस वक्त चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं और खबरों की मानें तो इसकी वजह स्टॉक में कमी बताई जा रही है. हालांकि, चीनी के दाल बढ़ने की वजह कोई भी रही हो, लोगों ने अपने घरों या दुकानों में स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर ऐसे में अगर आपने घर के लिए थोड़ी ज्यादा चीनी खरीद ली है तो उसे सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है. खासकर बारिश और उमस के मौसम में… क्योंकि नमी की वजह से चीनी जल्दी गीली, चिपचिपी या गुठलीदार हो सकती है. हालांकि, सही तरीके से रखी गई सफेद दानेदार चीनी लंबे वक्त तक स्टोर की जा सकती है. बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी को नमी से कैसे बचाएं?

बरसात में चीनी में नमी पैदा हो जाती है और गीली होने की वजह से यह होने लगती है. ऐसे में एयरटाइट फूड ग्रेड कंटेनर बेस्ट हो सकता है. इसमें हवा अंदर तक नहीं जा पाती, जिसकी वजह से चीनी सूखी रहती है और लंबे वक्त तक फ्रेश रहती है. यह मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएगा.   

क्यों हो सकती है चीनी खराब?

चीनी निकालते समय हमेशा सूखा चम्मच इस्तेमाल करें. अगर आप गीला चम्मच इस्तेमाल करेंगे तो चीनी में नमी पैदा होना शुरू हो जाती है. अगर आप रोजाना चाय-कॉफी के लिए चीनी इस्तेमाल करते हैं तो बड़ी मात्रा को बार-बार खोलने के बजाय थोड़ी चीनी अलग छोटे कंटेनर में रख सकते हैं.

विज्ञापन

क्या चीनी गैस या सिंक के पास रख सकते हैं? 

चीनी का कंटेनर गैस स्टोव, केतली, सिंक या ऐसी जगह न रखें जहां लगातार भाप और गर्मी पहुंचती हो. किचन में खाना बनाते समय निकलने वाली भाप कंटेनर के अंदर नमी बढ़ा सकती है. इसलिए चीनी के लिए किचन की ऐसी कैबिनेट चुनें जो सूखी और गर्मी से बिल्कुल दूर हो. 

चीनी में गांठ पड़ जाए तो क्या करें?

नमी की वजह सफेद चीनी में गांठ पड़ सकती है. इसका मतलब यह जरूरी नहीं कि चीनी खराब हो गई है. अगर उसमें फफूंद, बदबू, कीड़े या नमी की वजह से परेशानी हो जाती है. गुठलियों को छलनी से छानकर या सूखे चम्मच से तोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्या चीनी को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है?

साफ और सूखी दानेदार सफेद चीनी को नमी और दूषित चीजों से बचाकर रखने पर यह लंबे समय तक अच्छी रह सकती है. चीनी को एयरटाइट, नमी रोकने वाले कंटेनर में ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ