हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Styling Tips: क्या आप भी कुर्ता शौकीन हैं? तो ये ट्रेंडिंग स्टाइल्स जरूर ट्राई करें

---विज्ञापन---

Styling Tips: अगर आप रोजाना एक जैसे सिंपल कुर्तों को पहनते-पहनते बोर हो चुकी हैं और अपने वार्डरोब में कुछ नया और स्टाइलिश ऐड करना चाहती हैं, तो अब समय आ गया है कि आप ट्रेडिशनल लुक को एक मॉडर्न ट्विस्ट दें। आजकल मार्केट में ढेरों ऐसे डिजाइनर कुर्ता स्टाइल्स आसानी से मिल जाते हैं, जो न केवल देखने में शानदार लगते हैं, बल्कि आपको एक परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न लुक भी देते हैं।

ऐसे कुर्ते आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा सकते हैं, खासकर जब आप किसी फेस्टिवल, फंक्शन या पार्टी के लिए तैयार हो रही हों। ये कुर्ते आपके ऑफिस के लिए भी एकदम बेस्ट हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग डिज़ाइन्स के बारे में जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।

वन शोल्डर कुर्ता

अगर आप सिंपल कुर्तियां पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो आप ये वन शोल्डर कुर्ता ले सकती हैं। यह आपको पारंपरिक लुक के साथ वेस्टर्न टच देने में मदद करेगा। यह डिजाइन पार्टीज और फंक्शन्स के लिए एकदम परफेक्ट है। इसे आप स्ट्रेट पैंट्स या धोती स्टाइल बॉटम्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

A post shared by SMUR by Sanskar Chaddha (@smur.lifestyle)

काफ्तान कुर्ता

काफ्तान स्टाइल काफी ज्यादा चलन में है। यह काफ्तान कुर्ता ढीला-ढाला और बहुत ही स्टाइलिश होता है। गर्मियों में पहनने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। इसे बेल्ट के साथ स्टाइल करके आप स्लिम और ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Styling Tips: 2025 में ये सलवार डिजाइन्स मचा रही हैं धमाल, आपने ट्राय किए क्या?

बेल स्लीव्स के साथ वी-नेक कुर्ता

वी-नेक का कुर्ता काफी लोगों को पसंद आता है। बेल स्लीव्स वाली कुर्ती बहुत ही सॉफ्ट और स्टनिंग लुक देती है। यह डिजाइन आपको ट्रेंडी और क्लासी दोनों फील कराता है। इसे आप ऑफिस या कैजुअल आउटिंग में पहन सकती हैं।

---विज्ञापन---

फ्लेयर्ड ए-लाइन कुर्ता

अगर आपको फ्लोई और फुल कवरेज वाले कुर्ते पसंद हैं और आप सिंपल लुक सोच रही हैं, तो ए-लाइन फ्लेयर्ड कुर्ता बेस्ट ऑप्शन है। यह ट्रेडिशनल अवसरों के लिए बहुत अच्छा है, जिसे आप लहंगे या प्लाजो के साथ पेयर कर सकती हैं। साथ ही अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Styling Tips: श्रद्धा कपूर के 4 ट्रेंडिंग को-ऑर्ड सेट, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे WOW

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola