Herbs for Stress: कभी-कभी में लाइफ ऐसी कंडीशन आ जाती हैं, जिनकी वजह से हमें तनाव और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। जब हम कई चिंताओं वाले विचारों से घिरे होते हैं, तो हमारे शरीर पर इसका खराब असर हो सकता है, जिससे तनाव हो सकता है। हालांकि, कई जड़ी-बूटियां शरीर और दिमाग पर शांत प्रभाव डालने और तनाव को मैनेज करने में मदद करने में कारगर साबित हुई है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-
तनाव क्या है?
तनाव (Stress) एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर है। किसी भी एक नेगेटिव विचार का हमारे दिमाग पर हावी होना और हमारी मेंटल कंडीशन पर बुरा असर करना, जिससे हमारा दिमाग ठीक से काम नहीं करता है और कोई भी खुशी महसूस ही नहीं होती है। ऐसी स्थिति को तनाव कहा जा सकता है, लेकिन कुछ लोग किसी मामले को लेकर चिंतित रहते हैं और कुछ लोग बस नॉर्मल तनाव से ग्रस्त होते हैं।
तनाव के लक्षण
- सिर में दर्द रहना
- उदास रहना
- किसी काम में मन न लगना
- ज्यादा या कम सोना
ये भी पढ़ें- क्या झड़ने लगे हैं आपके भी बाल?
- ज्यादा या कम खाना
- अपने ऊपर ट्रस्ट न होना
- खुदकुशी जैसे ख्याल आना
- छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना
Stress, Anxiety और Depression को कैसे करें दूर, जानें इस Video में-
तनाव किन कारणों से होता है?
- बहुत तनाव में रहना
- किसी बात की चिंता होना
- डिप्रेशन में रहना
जड़ी-बूटियां जो करती है तनाव को मैनेज
लेमन (Lemon)
लेमन बाम तनाव कम करने और शरीर के साथ-साथ दिमाग को आराम देने में हेल्प करता है। लेमन बाम पुदीना फैमिली का एक हिस्सा है और इसकी स्मेल नींबू की जैसी आती है। लेमन बाम का सेवन आप चाय के रुप में भी कर सकते हैं, इससे आपका स्ट्रेस कम होगा।
कैमोमाइल (Chamomile)
कैमोमाइल का शरीर पर शांत असर पड़ता है और चिंता के साथ-साथ तनाव के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। कैमोमाइल के फूलों को सुखाकर चाय बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
तुलसी (Tulsi)
तुलसी जिसे हर काम में पहले रखा जाता है, क्योंकि इसे पवित्र माना जाता है। इसमें एक एडाप्टोजेन है, जो कोर्टिसोल के लेवल को कम करके शरीर को तनाव के अनुकूल बनाने में मदद करती है। तुलसी का पानी या इसकी चाय बनाकर पीने से तनाव कम करने में हेल्प मिलती है।
अश्वगंधा (Ashwagandha)
अश्वगंधा को एक एडाप्टोजेन के रूप में भी जाना जाता है, जो शरीर को तनावपूर्ण स्थितियों और चिंताओं वाले विचारों से निपटने में मदद कर सकता है। अश्वगंधा का पाउडर आप यूज कर सकते हैं। दूध में मिलाकर अश्वगंधा को सोने से पहले पी लें, इससे भी तनाव कम करने में मदद मिलेगी और शरीर में एनर्जी आती है।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
45 mins agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
2 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
4 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
15 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines