Spicy Chowmein Recipe: बाजार से लाई जाने वाली स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन की बात ही कुछ और होती है. रेस्टॉरेंट या कैफे के महंगे नूडल्स इस चटपटी देसी चाउमीन का मुकाबला ही नहीं कर सकते हैं. लेकिन, स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन तो अच्छी लगती है लेकिन उसे सड़क किनारे से खरीदने का मन नहीं करता क्योंकि मन में हाइजीन को लेकर कई सवाल उठने लगते हैं. ऐसे में आप घर पर ही इस देसी चाउमीन को तैयार कर सकते हैं. घर के हेल्दी इंग्रीडिएंट्स से बनने वाली यह चाउमीन महीने में 1-2 बार बनाकर मजे से खाई जा सकती है. चलिए, बिना देरी के जानते हैं घर पर स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन कैसे बनाते हैं.
यह भी पढ़ें – अरुणाचल के गरमागरम थुकपा के आगे मैगी भी लगेगी फीकी, पहाड़ों वाली ये रेसिपी जरूर करें ट्राई
स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन बनाने की रेसिपी | Street Style Chowmein Recipe
सामग्री –
नूडल्स – 1 पैकेट
पत्ता गोभी – आधा
गाजर – 1
प्याज -2
शिमला मिर्च – 1
नमक और काली मिर्च – स्वादानुसार
लाल मिर्च – स्वादानुसार
सोया सॉस – 2 चम्मच
सफेद सिरका – एक चम्मच
लाल चटनी – 1 चम्मच
लहसुन – 2 चम्मच
चाउमीन बनाने की विधि
- नूडल्स को गर्म पानी में हल्के से तेल और नमक के साथ उबालने के लिए रख दें. जब नूडल्स सॉफ्ट हो जाएं तो आंच बंद करके इन्हें स्ट्रेटनर में डाल दें जिससे सारा पानी निकल जाए.
- इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर उसमें लहसुन, कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और पत्ता गोभी डाल लें. इन सभी सब्जियों को लंबाई में पतला-पतला काटें.
- सब्जियों को ज्यादा पकाएं नहीं बल्कि चलाते हुए सोटे करें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें.
- अब नूडल्स डालकर अच्छे से मिला लें. अब इसमें काला सिरका, सफेद सिरका और थोड़ी सी लाल चटनी डाल लें.
- अगर मसाला या रंग कम नजर आए तो थोड़ा और मसाला और सोया सॉस डाला जा सकता है.
- चाउमीन को अच्छे से मिक्स करें. इसमें बिल्कुल स्ट्रीट की चाउमीन जैसा रंग नजर आने लगेगा. आखिर में चाउमीन को सर्व करें और स्वाद लेकर खाएं.
इन गलतियों से बचें
- चाउमीन बनाते हुए नूडल्स को जरूरत से ज्यादा ना उबालें. 70-80% पानी में उबालें और 20% कड़ाही में पकाएं.
- चाउमीन को धीमी आंच पर ना पकाएं बल्कि तेज आंच पर पकाएं. तेज आंच पर पकाने से इसका स्मॉकी अरोमा इसे और टेस्टी बनाता है.
- एक साथ बहुत सारे नूडल्स ना बनाएं जरूरत से ज्यादा नूडल्स एकसाथ बनाने पर चाउमीन सॉगी होने लगती है. कड़ाही के साइज के हिसाब से ही कम मात्रा में चाउमीन बनाएं.
- चाउमीन बनाते हुए चटनी या सोया सॉस को नूडल्स के बाद ही कड़ाही में डालें. इससे नूडल्स पहले तेल में थोड़े फ्राई हो जाते हैं और फिर उसपर चटनी डालने पर टेस्ट अच्छा आता है.
यह भी पढ़ें- Turkish सीरियल ने दिल जीत लिया तो वहां की चाय भी ट्राई कर लीजिए, बनाने का तरीका है आसान
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
2 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
5 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
9 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
23 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines