अरुणाचल के गरमागरम थुकपा के आगे मैगी भी लगेगी फीकी, पहाड़ों वाली ये रेसिपी जरूर करें ट्राई

Arunachal Pradesh Thukpa Recipe: अगर मैगी से कुछ अलग और गरमागरम खाने का मन हो रहा है तो अरुणाचल प्रदेश का थुकपा ट्राई करें. नूडल्स और सब्जियों से बनने वाली इस सूपी डिश को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

Thukpa Recipe

थुकपा से बदलें नूडल्स का स्वाद. AI Generated Image

विज्ञापन

Thukpa Recipe: चाहें बारिश हो रही हो, शाम की हल्की भूख हो या फिर मिडनाइट वाली क्रेविंग हो हमेशा दिमाग में सबसे पहले मैगी बनाने का ही ख्याल आता है. लेकिन हर बार नूडल्स खाने का जब मन हो, तो सिर्फ मसालेदार मैगी नहीं बल्कि कुछ नया भी ट्राई करना चाहिए. इस बार आप नूडल्स का नया टेस्ट ट्राई करने के लिए अरुणाचल प्रदेश के थुकपा की रेसिपी ट्राई करके देखिए. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे आप अरुणाचल प्रदेश की टेस्टी थुकपा डिश आसानी से घर पर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें – गले की खराश में चाहिए कुछ गरमागरम और टेस्टी तो 5 मिनट में बनाएं सूप वाली मैगी, स्वाद आएगा लाजवाब

विज्ञापन

थुकपा बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

उबले हुए नूडल्स- 1 कप
प्याज- 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
गाजर- 1 छोटा (पतले लंबे टुकड़ों में कटा हुआ)
पत्ता गोभी- 1/2 कप (कटी हुई)
शिमला मिर्च- 1/2 कप (कटी हुई)
लहसुन- 3 से 4 कलियां (कुटी हुई)
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा (कसा हुआ)
सोया सॉस- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी या वेजिटेबल स्टॉक- 2 कप
हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए

थुकपा बनाने का तरीका

  • थुकपा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही या फिर कोई गहरा पैन लेकर उसमें 1 चम्मच तेल डालकर गर्म कर लीजिए.
  • जब तेल गर्म हो जाए, तब इसमें कुटी हुई लहसुन और कसा हुआ अदरक डालकर हल्का सा भून लीजिए.
  • जब अदरक-लहसुन भुन जाए तब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर इसे हल्का नरम होने तक पका लीजिए.
  • इसके बाद पैन में कटी हुई गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डाल दीजिए और इन सबको कम से कम 2 से 3 मिनट के लिए चलाते हुए पका लीजिए ताकि सब्जियों का कुरकुरापन पूरी तरह खत्म न हो.
  • जब सब्जियां पक जाएं, तब इसमें सोया सॉस, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर आपस में अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
  • सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करने के बाद पैन में 2 कप पानी या फिर वेजिटेबल स्टॉक डालकर इसे 3 से 4 मिनट तक उबाल लीजिए.
  • अब उबलते हुए सूप में उबले हुए नूडल्स डाल दीजिए और 2 मिनट तक इन्हें पका लीजिए, ताकि सूप के सारे फ्लेवर्स सूप में भी मिक्स हो जाएं.
  • आखिर में ऊपर से बारीक कटा हुआ धनिया डालकर गरमा-गरम अरुणाचली थुकपा सर्व कीजिए.
  • थुकपा को और भी हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से मशरूम, बीन्स या पालक भी डाल सकते हैं.
  • अगर आप चाहते हैं कि थुकपा थोड़ा तीखा बने तो आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल सकते हैं.
  • अगर आप नॉन-वेज खाना पसंद करते हैं तो आप थुकपा में उबला हुआ चिकन डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें – बेसन की कढ़ी खाई होगी, अब चटनी बनाकर देखिए, बेहद स्वादिष्ट है यह रेसिपी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ