हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फ्रिज में सब्जियां प्लास्टिक की थैली में रखना पड़ सकता है भारी, जानिए सेहत पर इसके छिपे नुकसान

Vegetables In Plastic Bag: कहीं आप भी तो सब्जियों को प्लास्टिक की थैलियों में बंद करके फ्रिज में नहीं रख रहें? अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो इससे आपकी सेहत बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. आइए जानते हैं कितना खतरनाक है ये आदत?

विज्ञापन
सब्जियों को प्लास्टिक की थैली में रखना कितना खतरनाक है?

आजकल लगभग हर घर में सब्जियां फ्रिज में स्टोर की जाती हैं, ताकि वह जल्दी खराब न हो जाए. लेकिन इसी दौरान ज्यादातर लोग एक आम गलती कर बैठते हैं, जिनका परिणाम उन्हें मालूम नहीं होता. दरअसल, बाजार से लाई गई सब्जियों को उसी प्लास्टिक की थैली में सीधे फ्रिज में रख देना अच्छी आदत नहीं मानी जाती है. यह आदत भले ही आसान लगती हो, लेकिन सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है.

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, प्लास्टिक में बंद सब्जियां को न तो सही तरीके से हवा मिल पाती हैं और न ही उनमें जमा नमी बाहर निकल पाती है. इसका नतीजा यह होता है कि सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं और उनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है. धीरे-धीरे यही दूषित सब्जियां हमारी थाली तक पहुंचती हैं और शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं. ऐसे में इनको ठीक से रखना बेहद जरूरी है, ताकि अपकी हेल्थ खराब न हो.

यह भी पढ़ें: सफेद कपड़ों पर लगे चाय-कॉफी और खाने के जिद्दी दाग? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में पाएं नई जैसी चमक

विज्ञापन

प्लास्टिक बढ़ाता है बैक्टीरिया का खतरा

प्लास्टिक की थैली में सब्जियां रखने से सबसे बड़ी समस्या होती है हवा का सही सर्कुलेशन न होना. हर सब्जी को ताजा रहने के लिए थोड़ी हवा की जरूरत होती है. जब प्लास्टिक बैग हवा को अंदर-बाहर जाने से रोक देता है, तो सब्जियों से निकलने वाली नमी उसी में फंस जाती है. यह नमी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने की वजह बनती है. खासकर पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, धनिया आदि जल्दी सड़ने लगती हैं. ऐसी सब्जियों को खाने से पेट की समस्याएं, फूड पॉइजनिंग और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

सब्जियों में केमिकल का खतरा

कम क्वालिटी की कई प्लास्टिक थैलियों में हानिकारक केमिकल जैसे बीपीए और थैलेट्स मौजूद होते हैं. जब इन प्लास्टिक बैग्स को लंबे समय तक सब्जियों के साथ फ्रिज में रखा जाता है, तो ये केमिकल सब्जियों में चिपक जाते हैं. ऐसे केमिकल वाले सब्जियां खाने से हार्मोन असंतुलन, पाचन की दिक्कतें और लंबे समय में तक गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. इसके अलावा, प्लास्टिक में रखी सब्जियों का नैचुरल स्वाद भी धीरे-धीरे खत्म हो जाता है और जरूरी विटामिन व मिनरल्स नष्ट होने लगते हैं, जिससे सब्जियां पौष्टिक नहीं रह पातीं.

विज्ञापन

सब्जियां स्टोर करने के सही तरीके जानें

  • अगर आप सब्जियों को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उन्हें प्लास्टिक की थैली से निकालकर रखें.
  • फ्रिज में रखने से पहले सब्जियों को थोड़ी देर हवा में सूखने दें, ताकि नमी खत्म हो जाए.
  • स्टोरेज के लिए कॉटन बैग, जालीदार बैग या पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें.
  • पत्तेदार सब्जियों को पेपर टॉवल में लपेटकर रखने से वे ज्यादा समय तक ताजी रहती हैं.
  • इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि गीली सब्जियां सीधे फ्रिज में न रखें.

आपका सही कदम न सिर्फ सब्जियों की जल्दी खराब होने से बचाता है, बल्कि आपकी सेहत को भी सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हेल्दी समझकर कभी न करें गलती, ये 5 फल तेजी से बढ़ा सकते हैं ब्लड शुगर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola