Steamed Vs Boiled Vegetables: सब्जियां हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है, जिसे हमें हर रोज अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, सब्जियों में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह के बीमारियों से बचते हैं। साथ ही वजन कम करने में भी मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जियों को उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या भाव पर पका कर खाना। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सब्जियों को उबालने से इसके पोषक तत्व काम हो सकते हैं और भाप पर पकने से कुछ विटामिन की कंसन्ट्रेशन्सी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन सा तरीका आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है?
भाप पर पकी हुई सब्जियां
सब्जियों को भाप पर पकने के लिए पानी को उबालकर सब्जियों को छानने की सहायता से उसके ऊपर पकाया जाता है। जिसे स्टीम करना भी कहते हैं। इस पानी की गर्मी पर पकाया जाता है ना की सीधी तौर पर पानी में डाला जाता है। आज के समय में सब्जियों को ऐसे खाना कई लोगों को पसंद होता है क्योंकि यह खाने में काफी टेस्टी भी हो जाती है। साथ ही इसका पोषक तत्व भी बना रहता है जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। कई डॉक्टर भी सब्जियों को इस तरह खान की सलाह देते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर के लिए वरदान हैं चिया सीड्स! डाइट में शामिल करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
पानी में उबली हुई सब्जियां
विशेषज्ञों का कहना है कि उबालने से सब्जियों में मौजूद पानी में घुलनशील पोषक तत्व, जैसे कि विटामिन सी, खाना बनाते समय पानी में घुल जाते हैं, जिससे पोषक तत्व कम हो जाते हैं। अध्ययनों के अनुसार, उबालने की तुलना में भाप से पकाई गई सब्जियों में बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट सहित कुछ विटामिन और अधिक होते हैं
विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही भाप में पकाने से विटामिन सी की हानि होती है, लेकिन फिर भी यह उबालने से बेहतर विकल्प है। सब्जियों को पांच मिनट भाप में पकाने के बाद विटामिन सी की हानि 14 होती है, जबकि पांच मिनट उबालने के बाद विटामिन सी की हानि 54 प्रतिशत हो सकती है।
सब्जियों को भाप में पकाने का अच्छा तरीका
भले ही भाप में पकाना आपकी पसंदीदा सब्ज़ियों के पोषण और स्वाद को बनाए रखने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि उन्हें ज़्यादा या कम भाप में न पकाया जाए।
ब्रोकोली- 5 मिनट
फूलगोभी- 5-6 मिनट
बीन्स- 4 से 5 मिनट
ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
10 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
10 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
11 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
14 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
14 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
15 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
17 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines