कई बार जब आप कपड़ों पर परफ्यूम लगते हैं, तो धारियां या पीले रंग के दाग बन जाते हैं। इस वजह से आपका भी लुक खराब हो जाता है। हालांकि, ये नुकसानदायक नहीं होते, लेकिन कई बार ये निराश करने वाले हो सकते हैं और कपड़ों को फीका कर देते हैं। परफ्यूम और परफ्यूम में मौजूद केमिकल समय के साथ कपड़ों पर जम जाते हैं, जिससे जिद्दी निशान रह जाते हैं। कई बार ये दाग धोने के बाद भी नहीं निकलते हैं। कुछ हैक्स कपड़ों से परफ्यूम और परफ्यूम के कारण होने वाले इन जिद्दी दागों को हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा और पानी
बेकिंग सोडा और पानी सफेद या हल्के रंग के कपड़ों से दाग हटाने के लिए बहुत कारगर है। आपको बस चार बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और एक चौथाई कप गर्म पानी की जरूरत है, जिससे पेस्ट बन जाए। इसे सीधे दाग पर लगाएं और मुलायम ब्रश या अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे रगड़ें। इसके बाद इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और धो लें।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें सत्तू से बने ये 3 डिश, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर
नींबू का रस
दाग वाले जगह पर सीधे नींबू का रस निचोड़ें और इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। नेचुरल ब्लीचिंग के लिए कपड़े को सीधे धूप में रखें और हमेशा की तरह धोएं। ये अंडरआर्म डिओडोरेंट के कारण रंगहीन हुए कपड़ों के लिए कारगर साबित हो सकता है।
सफेद सिरका
दाग वाले हिस्से को सफेद सिरके और पानी के घोल में कम से कम 45 मिनट तक भिगोएं। भिगोने के बाद कपड़े को धीरे से रगड़ें। इसके बाद में इसे पानी से धो लें। इससे आप परफ्यूम और परफ्यूम के दाग को कपड़े से आसानी से हटा सकते हैं।
डिश साबुन और हाइड्रोजन पेरोक्साइड
डिश साबुन और हाइड्रोजन पेरोक्साइड जिद्दी दागों को हटाने का एक अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए एक भाग डिश सोप, दो भाग हाइड्रोजन पेरोक्साइड और एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाएं। इस मिश्रण को दाग पर लगाएं और धीरे से रगड़ें। इसे धोने से पहले एक घंटे तक लगा रहने दें। इस हैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना करना न भूलें।
मेकअप रिमूवर
अगर आप जल्दी में हैं तो दाग को हल्के से पोंछने के लिए अल्कोहल-फ्री मेकअप रिमूवर वाइप का इस्तेमाल करें। ये कपड़े को नुकसान पहुंचाए बिना या और ज्यादा दाग लगाए बिना फ्रेश परफ्यूम को हटा देता है।
ये भी पढ़ें- गर्मी के कारण हो रहा है सिरदर्द? ठीक करने के लिए ट्राई करें 3 घरेलू नुस्खे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
10 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
15 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
17 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
21 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines