हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Spring Onion Benefits: सर्दियों में हरी प्याज खाने के होते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

Spring Onion Benefits: अगर आप हर रोज हरी प्याज का सेवन करते हैं तो इससे आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसके अलावा आप ये विटामिन की कमी को भी पूरा करती है।

विज्ञापन
Spring Onion Benefits

Spring Onion Benefits: हरी प्याज खाने के टेस्ट को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। कई लोग प्याज को सलाद में शामिल करना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग सब्जियों के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी और के मौजूद होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आपकी स्किन को सॉफ्ट और हड्डियों को मजबूत ने में भी मदद कर सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो डाइजेशन सिस्टम और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

डॉ. बिमल छाजेड़ बताते हैं कि हरी प्याज के पत्ती में एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स विटामिन ए, सी, b12,  थायमिन कॉपर फास्फोरस,  मैग्नीशियम और पोटेशियम होते हैं। स्प्रिंग ओनियन से हमारी इम्यून सिस्टम बूस्ट होती है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और विटामिन ए होती है और ये हमारे इम्यून सिस्टम को स्ट्रेंथ देती है। इंफेक्शन से दूर रखती है और ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है है।

ये भी पढ़ें- शरीर में सूजन को कम करने के लिए खाएं ये 3 फूड, जानें डॉक्टर की राय

विज्ञापन

हेल्दी हार्ट

हरी प्याज में भरपूर मात्रा में पोटेशियम मौजूद होते है, जो आपके हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। ये पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है, जिससे आप हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचे रहते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आप हर रोज अपनी डाइट में हरी प्याज को शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन के आपकी हड्डियों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे आप ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से भी बच्चे रहते हैं।

विज्ञापन

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

हर रोज हरी प्याज खाने से इसमें मौजूद हाई फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है, जिसके कारण डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा 

विज्ञापन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola