Soya Methi Garlic Naan Recipe: मैदे से बने नान को चबाना मुश्किल होता है, लेकिन सोया मेथी के आटे (Soya Methi Atta) से बना नान कैलोरी में कम और स्वाद में स्वादिष्ट होता है। सोया मेथी और लहसुन नान को बनाना ज्यादा झनझट का काम भी नहीं है। इसमें इस्तेमाल किए गए मेथी से कई तरह के फायदें होते हैं।
मेथी के अलावा लहसुन भी शरीर के लिए फायदेमंद है जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो लहसुन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही इन नान में आपको सोया के गुण देखने को मिलेंगे जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। आइए आपको सोया मेथी और लहसुन से नान बनाने का तरीका बताते हैं।
Soya Methi Garlic Naan Ingredients in Hindi
- 1/4 कप सोया आटा
- 1/4 बारीक कटी मेथी
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 1 कप गेहूं का आटा
- नमक स्वादअनुसार
- 1/2 छोटा चम्मच तेल
- आटा, बेलने के लिए
- 8 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
- 1 छोटा चम्मच मक्खन
- 1/2 छोटा चम्मच सूखा खमीर
और पढ़िए – सर्दियों में झटपट बनाएं करारा नास्ता, ये है मटर चीला की आसान रेसिपी
Soya Methi Garlic Naan Recipe in Hindi
- एक छोटे कटोरे में सूखा खमीर, चीनी और 2 बड़े चम्मच पानी मिला दें।
- यीस्ट उठने तक 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए।
- अब एक गहरे बाउल में गेहूं का आटा, सोया का आटा, खमीर-चीनी का मिश्रण, नमक, तेल और मेथी के दानों को मिलाकर पर्याप्त पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लें।
- 20-30 मिनट के लिए आटे को ढक्कन या गीले सूती कपड़े से ढककर फूलने के लिए अलग रख दें।
- आटे को बराबर भागों में 8 बांट लें।
- आटे के एक भाग को चकले पर रखें, ऊपर से 1 छोटा चम्मच लहसुन छिडकें और थोड़ा सूखा मैदा भी इस्तेमाल करें।
- आटे को एक अंडाकार में रोल करें।
- एक नॉनस्टिक पैन गरम करें और नान को एक तरफ से हल्का फूलने तक पकाएं और फिर पलट दें।
- नान को खुली आंच पर तब तक पकाएं जब तक उस पर सुनहरे धब्बे न आ जाएं।
- इस तरह से आप सारें नान को पका सकते हैं और किसी को भी गर्मा गर्म परोस सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
किचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
17 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
21 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
22 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
22 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines