Soya Badi Bhurji: अक्सर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं कि उन्हें क्या बनाना चाहिए। कई बार तो उन्हें समझ ही नहीं आता कि क्या बनाएं और क्या नहीं। ऐसे में वो सोया बड़ी की भुर्जी बना सकती हैं। प्रोटीन से भरपूर सोया बड़ी की भुर्जी स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। खास बात तो ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाती है।
पनीर की भुर्जी हम अक्सर खाते हैं लेकिन शायद ही कभी आपने सोया बड़ी की भुर्जी खाई होगी। ये भुर्जी इतनी टेस्टी होती है कि आपका मन इसे हर दूसरे दिन खाने का करेगा। साथ में ये आपके बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- ये साबूदाने के मोमोज खाकर चाटते रह जाएंगे उंगलियां, इतने हेल्दी कि मन के साथ तन भी होगा खुश!
सामग्री (Soya Badi Bhurji Ingredients)
- सोया बड़ी
- प्याज
- हरी मिर्च
- शिमला मिर्च
- टमाटर
- तेल
- राई
- हींग
- करी पत्ता
- मटर
- नमक
- हल्दी
- धनिया पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- गरम मसाला
सोया बड़ी भुर्जी रेसिपी (Soya Badi Bhurji Recipe)
- सोया बड़ी की भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप सोया बड़ी को कुछ मिनटों के लिए गर्म पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद भीगी हुई सोया बड़ी का पानी निचोड़ लें और इसे ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें।
- अब सभी सब्जियां जैसे टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें।
- अब गर्म तेल में राई, हींग, करी पत्ता, प्याज और मटर डालकर इसे भून लें।
- इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब शिमला मिर्च, टमाटर और गरम मसाला डालकर इसे पका लें।
- जब टमाटर पक जाए तो इसमें ग्राइंड की हुई सोया बड़ी डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- सोया बड़ी की भुर्जी बनकर तैयार है। अब इसे रोटी और पराठे के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें- बिना मैदे के घर पर बनाएं सुपर हेल्दी पैनकेक, शौक से खाएंगे बच्चे और बूढ़े
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
10 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
11 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
12 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
15 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
16 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines