Rasam Rice Recipe: हर रोज दाल चावल खाने का किसका मन करता है। किसी का नहीं। अक्सर हमारा मन कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का होता है। लेकिन आलस के कारण कुछ बनाने का मन ही नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ स्वादिष्ट और नया ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक हेल्दी रेसिपी लाए हैं। दाल, चावल से तैयार होने वाला रसम राइस एक साउथ इंडियन डिश है, जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये डिश को बनाना बेहद ही आसान है और इसे एक बार खाने के बाद आपका मन इसे बार बार खाने का करेगा, तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- मैंगो लड्डू बनाना बेहद आसान, स्वाद में लाजवाब, मिनटों में होंगे तैयार
सामग्री
- चावल
- अरहर दाल
- तेल
- घी
- राई
- जीरा
- हींग
- लाल मिर्च
- करी पत्ता
- काली मिर्च
- लहसुन
- हरी मिर्च
- प्याज
- टमाटर
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- हल्दी
- सांभर मसाला
- नमक (स्वादानुसार)
रसम राइस बनाने की रेसिपी
- रसम राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में अरहर की दाल और चावल को पानी में भिगोने के लिए रख दें।
- अब एक कटोरी में इमली को भी पानी में भीगने के लिए रख देंगे।
- इसके बाद एक कुकर में तेल और घी डालें।
- अब हम इसमें जीरा, राई, लाल मिर्च, करी पत्ता, काली मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लेंगे।
- इसके बाद इसमें मोटा कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, सांभर मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- मसालों को भूनने के बाद अब इसमें भीगे हुए चावल और दाल डाल दें।
- अब जितना चावल डाला है उसका तीन गुना पानी डालें और कुकर का ढक्कन लगा दें।
- अब भीगी हुई इमली को छान कर उसका पानी अलग कर दें और रसम राइस में डाल दें।
- रसम राइस बनकर तैयार है। अब इसे धनिया पत्ती से गार्निश कर लें।
- इसके बाद इसमें घी डालकर इसे सर्व करें।
ये भी पढ़ें- Maggi से भी जल्दी तैयार हो जाएंगे ये Momos! जानें आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
5 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
10 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
12 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
16 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines