Sofa Cleaning Tips: लोग अक्सर घर की डीप क्लीनिंग करते हैं, लेकिन फिर भी कई बार महीनों तक सोफे की सफाई नहीं करते हैं. सोफे पर रोज उठने-बैठने की वजह से उस पर धूल, बाल, खाने के टुकड़े, पसीने की गंदगी और कभी-कभी जिद्दी दाग भी जम जाते हैं जो आसानी से नहीं निकलते हैं. कभी-कभी तो गंदा सोफा देखकर लगता है कि अब इसकी सफाई वैक्यूम क्लीनर से ही करवानी पड़ेगी लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. कुछ आसान घरेलू तरीकों से ही आप घर पर बिना किसी मशीन के सोफा (Dirty Sofa) की सफाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में.
यह भी पढ़ें – बर्तन धोने वाले पुराने स्क्रब को कूड़े में न फेंकें! घर के इन 10 कामों में आएगा काम
सबसे पहले पहचानें सोफे का फैब्रिक
सोफे की सफाई करने से पहले सोफे का फैब्रिक पता होना बहुत जरूरी है. पहले ये देखिए कि आपका सोफा कॉटन, माइक्रोफाइबर, वेलवेट या लेदर किस मैटेरियल का है. फैब्रिक का पता न होने पर गलत तरीके से सफाई करने से उसका रंग उड़ने या कपड़े पर निशान पड़ने जैसी समस्या हो सकती है.
पहले सूखे कपड़े से निकालें धूल और बाल
सफाई शुरू करने से पहले एक साफ कपड़ा लेकर उससे सोफे को अच्छी तरह पोंछ लीजिए. ऐसा करने से उसकी ऊपरी धूल-मिट्टी निकल जाएगी. सोफे की सीट, बैकरेस्ट और आर्मरेस्ट को अच्छी तरह पोंछ लीजिए. अगर आपके सोफे के कुशन निकल जाते हैं तो उन्हें हटाकर नीचे और पीछे की भी धूल साफ कर लीजिए.
कोनों और सिलाई में छिपी गंदगी ऐसे निकालें
अक्सर सोफे के किनारे, सिलाई और कुशन के बीच धूल-मिट्टी ज्यादा जमा हो जाती है. इसके लिए कोई सॉफ्ट पुराना ब्रश लेकर हल्के हाथों से कोनों की धूल-मिट्टी की सफाई करें. ब्रश से जो धूल निकल रही है उसे साथ के साथ सूखे कपड़े से पोंछते भी जाइए.
जिद्दी दाग के लिए अपनाएं हल्की सफाई
अगर आपके सोफे पर किसी तरह के दाग लग गए हैं तो उन पर बहुत ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करने से बचें. इसके लिए हल्के साबुन वाले लिक्विड का बहुत हल्का घोल बना लीजिए. इस घोल में साफ कपड़ा भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लीजिए और फिर इससे दाग वाली जगह को धीरे-धीरे साफ कीजिए. ध्यान रहे कि आप दाग को बाहर से अंदर की तरफ साफ करें जिससे वो फैले नहीं.
सोफे की बदबू के लिए काम आएगा बेकिंग सोडा
अगर आपके सोफे से पसीने, खाने या हल्की सीलन की वजह से गंदी बदबू (Smell) आ रही है तो इसके लिए सूखे सोफे पर बहुत थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा (Baking Soda) छिड़क दें. कुछ समय के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें उसके बाद इसे सॉफ्ट ब्रश या फिर सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दीजिए.
सफाई के बाद सोफे को पूरी तरह सुखाना जरूरी
सिर्फ सफाई करना ही काफी नहीं है. सफाई के बाद सोफे को अच्छे से सुखाना भी जरूरी है. ध्यान रहे कि सोफे को जरूरत से ज्यादा गीला न करें और सफाई करने के बाद पंखा चलाकर सोफे को पूरी तरह सुखा दें.
यह भी पढ़ें – खून से किया जाता है वैंपायर फेशियल, एक्ट्रेस Shenaz Treasury करवाया, बताया क्या है पूरा प्रोसीजर
संबंधित खबरें
दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
1 hr agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
2 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
2 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
3 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
6 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
6 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
7 hrs agoक्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
10 hrs agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
1 day agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines