Ajwain Pani Peene Ke Fayde: आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी सेहत पाना किसी वरदान से कम नहीं है. ज्यादातर लोगों ने गलत खानपान, लाइफस्टाइल आदि के कारण अपनी सेहत को काफी कमजोर कर लिया है, जिस कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों को सामना करना पड़ता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके घर में रखी अजवाइन आपको कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकती है. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: शुगर कंट्रोल करने के लिए कौन सी देसी सब्जी खानी चाहिए? जानिए डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है फायदेमंद
रोजाना अजवाइन खाने के फायदे
अजवाइन कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है और आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने में होता है. जिस तरह खाली अजवाइन लाभकारी होती है, उतना ही खास भीगी हुई अजवाइन या अजवाइन का पानी भी होता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसे रोज सुबह खाली पेट पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. अजवाइन में थायमोल, नियासिन, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं. ये सभी पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और पाचन में मदद करते हैं.
कैसे बनाएं अजवाइन का पानी?
अजवाइन का पानी बनाने के लिए 2 चम्मच भुनी गई अजवाइन को एक गिलास पानी में डालकर रातभर भिगो दें. सुबह उस पानी को उबालें और छान लें. खाली पेट गुनगुना होने पर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं.
अजवाइन का पानी पीने के फायदे
- रोजाना अजवाइन का पानी पीने पाचन को दुरुस्त करने में काफी लाभकारी होता है. इससे गैस, अपच और पेट फूले रहने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.
- अगर आपको खाना खाने के बाद बहुत खट्टी डकारें आती हैं, तो ये पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद है. इससे एसिड बैलेंस रहता है.
- स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह बहुत उपयोगी है. यह गर्भाशय को साफ करता है और दूध उत्पादन में मदद करता है.
- पीरियड्स के दौरान यह पानी महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है. इससे ऐंठन और दर्द में आराम मिलता है.
- अजवाइन का पानी रोज पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे शरीर में फैट बर्न होने की प्रक्रिया तेज होती है. साथ ही ये पानी वजन कम करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
- आम बीमारी जैसे खांसी और सर्दी में इसका इस्तेमाल काफी लाभकारी होता है, यह इन समस्याओं से तुरंत राहत दिलाने में कारगर है.
- अजवाइन में मौजूद नियासिन और थायमोल ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं.
- जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है, उनको इस पानी का सेवन करना चाहिए. अजवाइन गलत खानपान या पाचन गड़बड़ी से होने वाली मुंह की दुर्गंध को दूर करता है.
- यूरिन इंफेक्शन की समस्या से भी अजवाइन राहत दिलाता है.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज बिना दवा कैसे कंट्रोल करें? पद्मश्री डॉक्टर मोहन ने बताए 4 नेचुरल तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
6 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
9 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
13 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines