Saamp Kis Cheez Se Darte Hain: बरसात का मौसम आते ही कई इलाकों में सांप दिखाई देने या कांटने की खबरें बढ़ जाती हैं. लोगों को लगता है कि सांप सिर्फ जंगली जगहों पर नजर आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि पानी भरने, बिलों में नमी आने और खाना तलाशने की वजह से सांप इलाकों में भी जाने लगते हैं. कई जगहों पर पैदा होने लगते हैं और अपना घर बना लेते हैं. इसलिए खुद का ख्याल रखना जरूरी है और यह जानना कि सांप को किस चीज से डर लगता है? असल में सांप किसी एक पौधे या घरेलू उपाय से नहीं डरते, बल्कि वो अचानक होने वाली हलचल और बड़े शिकारी जीवों से बचने की कोशिश करते हैं. इसलिए आप भी इस बात पर ध्यान दें और जब भी आपको लगे कि सांप का खतरा बढ़ गया है तो इन टिप्स पर अमल करें.
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में गोभी के पराठे खाने का मजा ही अलग, नोट करें आसान रेसिपी
सांप किससे डरता है?
- तेज कंपन और हलचल वाली चीजें- सांप जमीन के कंपन को अच्छी तरह महसूस कर सकते हैं. जब उन्हें तेज कदमों की आहट या आसपास हलचल का एहसास होता है तो वो दूर भागते हैं.
इंसानों से भी बचना चाहता है सांप- सांप इंसानों पर हमला करने नहीं आते, क्योंकि वो तब काटते हैं जब उन्हें लगता है कि उनकी जान खतरे में है या वो घिरा हुआ महसूस करता है. - रोशनी से दूर जाना- सांप को रोशनी से डर लगता है. अगर उन्हें लगता है कि कुछ अजीब सी चीज उनके पास आ रही है. वहीं, इसके पीछे का साइंस है कि उनकी आंखें रात में देखने के लिए बनी होती हैं, इसलिए दिन की तेज रोशनी उनकी आंखों को तकलीफ पहुंचाती है.
क्या सांप स्मेल से भाग जाते हैं?
कई सारे जानवर या कीड़े स्मेल से दूर भागते हैं. इसलिए वो लोग फिनाइल, केरोसिन, लहसुन, प्याज, कपूर या पौधों का इस्तेमाल करते हैं. मगर यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि यह चीजें सांप पर भी लागू हो. इसलिए आप इन चीजों पर ध्यान कम दें.
बरसात में सांपों से बचाव के लिए क्या करें?
सफाई पर ध्यान दें- बारिश में अक्सर घर गंदा हो जाता है, जिसकी वजह से कीड़े पैदा होने लगते हैं. इसलिए घर की नियमित साफ-सफाई पर ध्यान दें और सांप को घर से दूर रखें.
चूहों को कंट्रोल करें- आपको अजीब लग सकता है, लेकिन सांप को चूहा बहुत पसंद होता है. इसी से सांप अपना पेट भरते हैं और नया शिकार ढूंढते हैं. अगर आपके घर में चूहे होंगे तो यह परेशानी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- टमाटर का पौधा लगाने का सही तरीका क्या है? जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
14 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
17 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
21 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines