सांप किस चीज से सबसे ज्यादा डरता है? बरसात में बचाव के लिए जानें जरूरी बातें

Snakes Big Fears: बरसात के मौसम में सांप, बिछुआ, मकड़ी या कनखजूरे का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. इन चीजों में सांप ज्यादा खतरनाक होता है, ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है ताकि इस समस्या से बचा जा सके. 

Snakes Big Fears

सांप किससे डरता है? Image Credit- News24

Saamp Kis Cheez Se Darte Hain: बरसात का मौसम आते ही कई इलाकों में सांप दिखाई देने या कांटने की खबरें बढ़ जाती हैं. लोगों को लगता है कि सांप सिर्फ जंगली जगहों पर नजर आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि पानी भरने, बिलों में नमी आने और खाना तलाशने की वजह से सांप इलाकों में भी जाने लगते हैं. कई जगहों पर पैदा होने लगते हैं और अपना घर बना लेते हैं. इसलिए खुद का ख्याल रखना जरूरी है और यह जानना कि सांप को किस चीज से डर लगता है? असल में सांप किसी एक पौधे या घरेलू उपाय से नहीं डरते, बल्कि वो अचानक होने वाली हलचल और बड़े शिकारी जीवों से बचने की कोशिश करते हैं. इसलिए आप भी इस बात पर ध्यान दें और जब भी आपको लगे कि सांप का खतरा बढ़ गया है तो इन टिप्स पर अमल करें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांप किससे डरता है?

  • तेज कंपन और हलचल वाली चीजें- सांप जमीन के कंपन को अच्छी तरह महसूस कर सकते हैं. जब उन्हें तेज कदमों की आहट या आसपास हलचल का एहसास होता है तो वो दूर भागते हैं.  
    इंसानों से भी बचना चाहता है सांप- सांप इंसानों पर हमला करने नहीं आते, क्योंकि वो तब काटते हैं जब उन्हें लगता है कि उनकी जान खतरे में है या वो घिरा हुआ महसूस करता है.    
  • रोशनी से दूर जाना- सांप को रोशनी से डर लगता है. अगर उन्हें लगता है कि कुछ अजीब सी चीज उनके पास आ रही है. वहीं, इसके पीछे का साइंस है कि उनकी आंखें रात में देखने के लिए बनी होती हैं, इसलिए दिन की तेज रोशनी उनकी आंखों को तकलीफ पहुंचाती है.  

क्या सांप स्मेल से भाग जाते हैं?

कई सारे जानवर या कीड़े स्मेल से दूर भागते हैं. इसलिए वो लोग फिनाइल,  केरोसिन, लहसुन, प्याज, कपूर या पौधों का इस्तेमाल करते हैं. मगर यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि यह चीजें सांप पर भी लागू हो. इसलिए आप इन चीजों पर ध्यान कम दें. 

बरसात में सांपों से बचाव के लिए क्या करें?

सफाई पर ध्यान दें- बारिश में अक्सर घर गंदा हो जाता है, जिसकी वजह से कीड़े पैदा होने लगते हैं. इसलिए घर की नियमित साफ-सफाई पर ध्यान दें और सांप को घर से दूर रखें.
चूहों को कंट्रोल करें- आपको अजीब लग सकता है, लेकिन सांप को चूहा बहुत पसंद होता है. इसी से सांप अपना पेट भरते हैं और नया शिकार ढूंढते हैं. अगर आपके घर में चूहे होंगे तो यह परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ