बारिश के मौसम में अक्सर लोगों के घरों में सांप घुस जाता है, जिसके कारण परिवार असुरक्षित रहने लगता है और कहीं जाने, सोने में भी डर लगता है. इतना ही नहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि हमें मालूम भी नहीं होता कि हम जिस कमरे में सो रहे हैं, उसमें किसी कोने में जहरीला सांप छिपा. इस तरह के हालात सच में काफी परेशान करने वाले हैं. अगर आपके घर के आसपास भी सांप दिखाई देते हैं, तो बारिश के मौसम में संभावना है कि वह सूखी सतह की तलाश में आपके घर में घुस जाए, ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिसकी खुशबू सांपों को पसंद नहीं आती है और वह उससे दूर भागते हैं. अगर आप इन पौधों को घर के आसपास लगा लें, तो हो सकता है कि सांप आपके घर में न घुसे.
यह भी पढ़ें:बारिश में सांपों को घर तक खींच सकते हैं ये 5 पौधे? कहीं आपके आसपास तो नहीं उग रहा
बारिश के मौसम में घर में सांप क्यों घूमने लगते हैं?
कई जहरीले और गांवों आदि जगहों में पाए जाने वाले जहरीले सांप पेड़ों की जड़ों व जमीन में बिल बनाकर रहते हैं. लेकिन बरसात में भारी बारिश के कारण उनके बिलों में पानी भर जाता है, जिसके कारण वह सूखी जगह की तलाश में निकल पड़ते हैं. अगर आसपास कोई घर हो, तो ज्यादा संभावना है कि वह घर में घुस जाए और किसी कोने में अपना बसेरा बना ले. ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए पहले से कुछ तैयारी करना जरूरी है, ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे.
इन पौधों की खुशबू सांपों को पसंद नहीं आती
हम इस स्टोरी में जिन पौधों के बारे में बताएंगे, उनकी तेज खुशबू न सिर्फ जहरीले सांपों को पसंद नहीं होती, बल्कि मच्छर और कीड़े की भी वह पसंद नहीं आती है, वह भी उनसे दूर रहते हैं. इन तेज खुशबूदार पौधों में हैं;
लेमनग्रास: लेमनग्रास अपनी नींबू जैसी तेज खुशबू के लिए जाना जाता है. इसकी खुशबू मच्छरों, कीड़ों और सांपों के लिए इतनी ज्यादा तीखी होती है कि वह इसके आसपास भी नहीं जाते. आप इसे आपने घर के पास लगा सकते हैं.
लहसुन का पौधा : लहसुन की तेज महक के कारण कई घरेलू नुस्खों में कीड़े और दूसरे जीवों से बचाव के लिए अक्सर किया जाता है. इसकी तेज खुशबू सांपों की भी पसंद नहीं आती है, इसे आप अपने घर के पास लगा सकते हैं.
गोंदा: गोंदा के पौधे को लेकर भी कहा जाता है कि इसकी तेज खुशबू से सांप दूर भागते हैं और साथ ही मच्छर और अन्य कीड़े भी दूर रहते हैं. आप इसे भी घर के आसपास लगा सकते हैं.
सर्पगंधा: सर्पगंधा के पौधे को लेकर दावा किया जाता है कि इसकी गंध इतनी अजीब है कि सांप सूंघते ही दूर भागने लगते हैं. प्राकृतिक गुणों से भरपूर सर्पगंधा का पौधे को आप घर के पास लगा सकते हैं. ये दिखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं.
सांप दिखे तो क्या करें?
सिर्फ पौधे के भरोसे रहना इतना काफी नहीं है आपको इसके अलावा भी कुछ तैयारी करनी होगी. अगर आपके घर के आसपास सांप रहते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप बाहर बच्चों को न भेजे और कुछ भी खाने का सामान खुले में न रखे. साथ ही, अगर घर से कोई खुली नाली बाहर की ओर जाती है, तो उसपर जाली लगाएं, ताकि सांप अंदर न आ सके. इतना ही नहीं, सांप दिखने पर तुरंत वन विभाग या स्नेक कैचर की इसकी सूचना दे.
यह भी पढ़ें: घर में सांप छिपा होने के ये 5 बड़े संकेत, समय रहते पहचान लें वरना जान से चुकानी पड़ सकती है
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
3 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
4 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
4 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
7 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
8 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
12 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines