Kis Adat Ki Wajah Se Jaldi Jhadne Lagte Hein Baal: आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ना और बालों का पतला होना एक आम समस्या बनती जा रही है. पहले जहां गंजापन बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता था, वहीं अब 25-35 साल के युवा भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं. हाल ही में इंग्लैंड में किए गए कुछ अध्ययनों में सामने आया है कि एक सामान्य लेकिन हानिकारक आदत इस समस्या को लोगों के बीच तेजी से बढ़ा रही है. कई लोग बालों के झड़ने का कारण सिर्फ जेनेटिक्स या उम्र को मानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां भी इसके पीछे बड़ी वजह हो सकती हैं. हालांकि, समय रहते सावधानी न बरती जाए तो बालों का झड़ना स्थायी समस्या बन सकता है. आइए जानते हैं आखिर रिसर्च में क्या सामने आया?
यह भी पढ़ें: नाखूनों पर दिखते हैं डायबिटीज, थायराइड और फेफड़ों की दिक्कत के लक्षण, इन 8 संकेतों को कभी ना करें इग्नोर
क्या रहा गंजापन बढ़ने की वजह? What was the reason for increasing baldness
सामान्य जानकारी के अनुसार, Journal of Cosmetic Dermatology में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, धूम्रपान करने वाले पुरुषों में मेल पैटर्न बाल्डनेस का खतरा धूम्रपान न करने वालों की तुलना में लगभग 1.8 गुना अधिक पाया गया है. इसके अलावा Indian Dermatology Online Journal में प्रकाशित रिसर्च बताती है कि धूम्रपान करने वालों में समय से पहले बाल सफेद होने की संभावना भी लगभग 2.5 गुना बढ़ जाती है. यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि सिगरेट सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि बालों की सेहत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आप धूम्रपान करते हैं और आपको भी बालों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, खासतौर से बालों का जल्दी सफेद होना या फिर झड़ना, तो यह मानना गलत नहीं होगा कि आपकी धूम्रपान की आदत इसकी एक बड़ी वजह है.
धूम्रपान कैसे प्रभावित करता है बालों की जड़ें
विशेषज्ञों के मुताबिक, बालों की जड़ें यानी हेयर फॉलिकल्स को सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो खून के जरिए पहुंचते हैं. ऐसे में जब कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बुरी तरह प्रभावित होता है जिससे खोपड़ी तक पोषण की आपूर्ति कम हो जाती है. नतीजतन बाल कमजोर, बेजान और रूखे दिखने लगते हैं. लगातार धूम्रपान (Smoking Cause Hair Health) करने से बालों की प्राकृतिक ग्रोथ साइकिल भी बिगड़ सकती है, जिससे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और उनका रंग समय से पहले फीका पड़ने लगता है. इसलिए आपको चाहिए कि आप इस आदत पर ध्यान दें और अगर आपको अपनी हेल्थ और बाल प्यारे हैं, तो इस आदत को खत्म करने की कोशिश करें.
बालों की सेहत बचानी है तो आज ही छोड़ें यह आदत
धूम्रपान से कैंसर, दिल के रोग और फेफड़ों की बीमारी जैसी गंभीर समस्याएं तो होती ही हैं, लेकिन इसका असर आपकी खूबसूरती पर भी बराबर पड़ता है. अगर आप बालों के झड़ने और समय से पहले सफेद होने की समस्या से बचना चाहते हैं, तो धूम्रपान छोड़ना सबसे प्रभावी कदम हो सकता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि सिगरेट छोड़ने के कुछ समय बाद ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की सेहत में धीरे-धीरे सुधार दिखने लगता है. स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप न सिर्फ अपने बालों को बचा सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को भी बेहतर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज से पाना चाहते हैं राहत? बाबा रामदेव का ये रामबाण उपाय करेगा आपकी मदद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
12 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
14 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
16 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
17 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines