Smartphone Harmful Effects: हर सुबह अपने साथ एक नई ऊर्जा लेकर आती है। सुबह उठने का पहला घंटा आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी देता है। इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। कई लोग सुबह उठते ही मोबाइल (Mobile Bad Effects) का इस्तेमाल करने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये खुद ही कई बीमारियों (Smartphone Harmful Effects to Health) को न्यौता दे रहा है।
विशेषज्ञों की मानें तो दिन की शुरुआत के पहले घंटों में मोबाइल फोन (Mobile Phone) को नहीं चलाना चाहिए। हालांकि, आपने कभी जाननें की कोशिश की है कि ऐसा क्यों है? सुबह उठते ही मोबाइल का यूज क्यों नहीं करना चाहिए? आइए आपको इन सवालों का जवाब देते हुए सुबह फोन ना इस्तेमाल करने का कारण बताते हैं।
और पढ़िए – Healthy Breakfast Recipe: सर्दियों के मौसम में 10 मिनट में बनाएं ओट्स की इडली , जानें बनाने की विधि
Stress Increases
सुबह कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम होता है। कोर्टिसोल एक तनाव हार्मोन है। इसलिए सुबह उठने के बाद आप फ्रेश फील करते हैं। लेकिन, अगर आप सुबह उठते ही मोबाइल देखते हैं तो इसके साथ बेवजह का तनाव भी आ जाता है। यह शरीर और मस्तिष्क की सामान्य प्रक्रियाओं में बाधा डालता है।
Head and Neck Pain
सिरदर्द और गर्दन के दर्द पर किए गए अध्ययनों में इन मामलों के बार-बार होने का सबसे आम कारण गैजेट्स का अत्यधिक उपयोग है। युवा गैजेट्स का खूब इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठकर काम करते हैं। 20 से 40 साल की उम्र के पेशेवर लोगों में रीढ़ से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखी जा रही हैं।
Spinal Cord Problem
लंबे समय तक गैजेट्स का इस्तेमाल करने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। इससे आपके लिगामेंट में मोच आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और डिस्क की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम है, लेकिन उन्हें रीढ़ की हड्डी की समस्या रही है। इनमें सबसे आप समस्या रिपेटिटिव स्ट्रेस इंजरी की देखी जा रही है।
इन उपायों को अपनाएं
- आप जहां सोते हैं वहां पर मोबाइल को ना रखें हो सके तो अपने बेडरूम से बाहर ही रखें।
- नाश्ता या लंच करते समय अपने साथ मोबाइल ना रखें और ना ही किसी अन्य गैजेट का इस्तेमाल करें।
- रात में सोने से पहले अपने फोन का इंटरनेट बंद करके ही सोएं।
- सुबह सबसे पहले इंटरनेट खोलने से बचें।
- सुबह उठने के बाद कम से कम एक घंटे तक फोन ना चलाएं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
9 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
12 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
13 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
20 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines