Kitchen Tips: सुबह की हड़बड़ी में भी कुकिंग हो फटाफट, बस रखें ये सामान पास में

हर कोई चाहता है कि उनको को कुछ ऐसा मिल जाए जिससे उनका काम आसान हो जाए। अगर आप भी इन्ही मे से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जो आपकी रोजाना जिंदगी में आपके काफी काम आने में मदद करेगा। इसके साथ ही इन टिप्स से आपको कुकिंग करने में भी काफी आसानी होगी।

Kitchen Tips: सुबह की हड़बड़ी में भी कुकिंग हो फटाफट, बस रखें ये सामान पास में
विज्ञापन

Kitchen Tips: रसोई घर हमारे पूरे घर का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यहां रोजाना की जरूरतों का सामान जैसे मसाले, अनाज, बर्तन और सब्जियां रखी जाती हैं। अगर रसोई में चीजें सही ढंग से स्टोर न की जाएं, तो न सिर्फ जगह की कमी महसूस होती है, बल्कि समय और मेहनत भी ज्यादा लगती है। इसके साथ ही चीजों के खराब होने का भी डर लगता है। ऐसे में कुछ आसान और स्मार्ट किचन स्टोरेज टिप्स अपनाकर हम अपनी रसोई को साफ, फंक्शनल बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो आपके लिए फायदेमंद है।

कंटेनर का करें इस्तेमाल

रसोई घर में कंटेनर का होना काफी ज्यादा जरूरी है। आप राशन जैसे दाल, चावल, चीनी आदि को पारदर्शी (transparent) एयरटाइट कंटेनर में रखें। इससे आपको बिना ढक्कन खोले ही अंदर का सामान दिख जाएगा। इसके साथ ही समान में भी कीढ़े नहीं लगेंगे और सामान ढूंढने में समय नहीं लगेगा।

Advertisment

लेबल लगाना ना भूलें

किचन में आप हर कंटेनर या डिब्बे पर लेबल लगाएं जैसे मूंग दाल, अजवाइन, कॉफी, आदि। इससे आप मसालों और दाल को जल्दी पहचान लेंगे। इसके साथ ही कन्फ्यूजन नहीं होगी खासकर जब पैकिंग एक जैसी हो।

वर्टिकल स्पेस का करें पूरा इस्तेमाल

Image Source Freepik

शेल्फ्स में अतिरिक्त जगह बचाने के लिए मल्टी-लेयर रैक या स्टैकेबल बास्केट का उपयोग करें। यहां कम जगह में ज्यादा सामान रखा जा सकता है, जिससे रसोई ज्यादा स्टेबल दिखे।

विज्ञापन

फ्रिज में रखें सही क्रम से चीजें

सब्जियां नीचे वाले क्रिस्पर ड्रॉअर में, डेयरी प्रोडक्ट्स बीच में और जमे हुए सामान ऊपर फ्रिज में रखें। इससे चीजें जल्दी खराब नहीं होंगी और आपको ढूंढने में आपको काफी आसानी होगी।

डेली यूज आइटम्स रखें हाथ की पहुंच में

डेली यूज आइटम्स जैसे तेल, मसाले, नमक, चायपत्ती रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान को स्लैब के पास या एक ट्रे में रखें। बार-बार अलमारी खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कुकिंग जल्दी होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ