Sleeping Tips: अगर आपको कभी बिस्तर पर आराम से लेटने में परेशानी होती है या आप गर्दन या कंधे के दर्द के साथ उठते हैं, तो इसका कारण तकिया हो सकता है। गलत तकिया इस्तेमाल करना और उस पर गलत तरीके से सोना आपको सुबह दर्द और बेचैनी का एहसास करा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए कि आप तकिए पर किस पोजीशन में सोए कि आपको परेशानी न हो। तकिये पर सही तरीके से न सोना आपकी नींद नींद को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं कि तकिए पर किस पोजीशन में सोना आपके लिए सही रहेगा।
करवट लेकर लेकर सोना
करवट लेकर सोने वालों के लिए सबसे अच्छा तकिया वह है, जो शरीर को सपोर्ट के लिए थोड़ा मोटा और मजबूत हो। आपका तकिया आपके सिर और गर्दन के बीच के अंतर को भरना चाहिए और आपके सिर और गर्दन को आपकी रीढ़ की हड्डी के साथ सपोर्ट करने में मदद कर सके। इसके लिए पॉलीफिल ऑर्थोपेडिक तकिए साइड स्लीपर के लिए अच्छा ऑप्शन है।
ये भी पढ़े- खर्राटे लेने वालों को 3 गंभीर बीमारियों का खरात, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
पीठ के बल सोना
पीठ के बल सोने वालों के लिए सबसे अच्छा तकिया वह है जो थोड़ा सा मोटा हो। ये आपके सिर, गर्दन और रीढ़ को ठीक से सपोर्ट करने में मदद करेगा। आपका सिर तकिए में अच्छे से एडजस्ट हो जाना चाहिए। मेमोरी फोम तकिए और कंटूर तकिए पीठ के बल सोने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
पेट के बल सोना
पेट के बल सोने वालों के लिए सबसे अच्छा तकिया वह है जो नरम और पतला हो। या फिर आप तकिये के बिना भी सो सकते हैं। पेट के बल सोने से आपकी गर्दन और पीठ पर दबाव पड़ सकता है और मोटा, सख्त तकिया आपकी गर्दन पर और भी ज्यादा दबाव डाल सकता है। वहीं, अपनी रीढ़ की हड्डी से दबाव हटाने के लिए अपने पेल्विस के नीचे एक तकिया रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
15 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
20 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
22 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines