Sleeping Tips: सुबह 5 या 6 बजे नहीं उठ पाते? तो करें ये बदलाव; जिंदगी बदल जाएगी!

Sleeping Tips: अगर आप रोज सुबह 5 बजे उठते हैं, तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर फील करते हैं। इस आदत को अपनाने के लिए अपने रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।  

Sleeping Tips

Photo Credit-Freepik

विज्ञापन

धीरे-धीरे करें रूटीन में बदलाव

विज्ञापन

अगर आप सुबह 8 या 9 बजे उठने के आदी हैं, तो सुबह 5 बजे उठना आपको बहुत बड़ा बदलाव लग सकता है। एक बार में बदलाव करने की बजाय, धीरे-धीरे बदलाव करें। इसके लिए हर दिन 15 मिनट पहले उठकर धीरे-धीरे अपनी नींद के शेड्यूल को एडजस्ट करें। इससे आपके शरीर का भी बैलेंस बना रहेगा और ये भी याद रखें कि इस आदत को लगातार फॉलो करना है। एक ही समय पर जगने की कोशिश न करें। हर रोज इसमें बदलाव करते रहें।

विज्ञापन

कैफीन और भारी भोजन का सेवन करने से बचें

रात को सोने के समय से पहले कैफीन या भारी भोजन का सेवन खराब नींद खराब कर सकता है और आपको देर से नींद आएगी। कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक में पाया जाने वाला कैफीन लंबे समय तक आपकी एनर्जी बनाए रखता है। सोने से पहले बहुत ज्यादा खाना खाने से भी आपको असुविधा हो सकती है और आपकी नींद आने की क्षमता बाधित हो सकती है। अपनी नींद को आरामदायक बनाने के लिए रात को हल्का खाना खाएं। अपने खाने को पचाने के लिए समय देने के लिए सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले अपना डिनर कर लें  जिससे आपके लिए सुबह जल्दी उठना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

सोने की जगह को बेहतर बनाएं

जिस वातावरण में आप सोते हैं वह आपकी नींद के लिए दिनचर्या जितना ही जरूरी होता है। अच्छी नींद पाने के लिए, आपका बेडरूम शांत, अंधेरा और ठंडा होना चाहिए। पर्दे ऐसे लगाएं जहां से रोशनी न आ सके और एक इयरप्लग खरीदें जो शोर को कम कर देगा। एक अच्छा गद्दा और तकिया का भी होना जरूरी है। आपकी नींद जितनी अच्छी होगी, जल्दी उठना और तरोताजा महसूस करना उतना ही आसान होगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ