Sleeping Position Reveals Personality: दिन भर की थकान के बाद हर कोई बेड पर जाते ही एक सुकून भरी नींद लेना चाहता है। फिर चाहे उसे टूटी खाट मिले या फिर मलमल का गद्दा ही सही जैसे-तैसे, करके हर किसी को अपनी अपनी दिन भर की थकान दूर करनी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके सोने की पोजीशन भी आपके कैरेक्टर से जुड़े राज को खोल सकता है। बात चाहे खान-पान, सोने के तरीका, बात करने का लहजा या पसंद और न पसंद से आपसे जुड़ी हर चीजें पता चल सकती हैं। अगर आप भी अपने सोने के तरीके से जानना चाहते हैं खुद से जुड़ी कुछ बातें, तो यह खबर आपके लिए है।
पीठ के बल सोना
अगर आप पीठ के बल सोते हैं, तो यह बताता है कि आप एक फोकस, शांत और मजबूत इंसान हैं। आप सौ झूठ बोलने के बजाय सच बोलना पसंद करते हैं। आपको हर चीज ऑर्डर में रखना पसंद है। आप खुद से और दूसरों से भी बहुत उम्मीदें रखते हैं। इसके अलावा अपने विचारों को अपने तक ही सीमित रखते हैं। आप शायद ही कभी किसी स्थिति में बहुत जल्दी रिएक्ट करते हुए पाए जाते हैं। आप ज्यादा ही आशावादी हैं। आप लाइफ को पूरी तरह से जीने की इच्छा रखते हैं। आप अपनी लाइफ में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत जिद्दी हैं। आप छोटी-मोटी गपशप में शामिल होना या ऐसे लोगों से जुड़ना पसंद नहीं करते जो आपके लिए तय की हुई चीजें पूरा नहीं करते हैं।
फेटल स्लीपिंग
अगर आप एक बच्चे की तरह घुटने मोड़कर सोते हैं, तो आपके सोने की पोजीशन यह बताती है कि आप दुनिया के सामने एक सख्त व्यक्ति हैं, लेकिन अंदर से आप काफी सेंसिटिविटी और शर्मीले हैं। आप बहुत इंट्रोवर्ट हो सकते हैं। आप राइटिंग, पेंटिंग, डांस, सिंगिंग, ब्लॉगिंग आदि जैसी एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं, जो आपको खुद को व्यक्त करने का मौका देती है। इस कंडीशन में सोने से आपको अपनी आने वाली लाइफ में होने वाली सभी समस्याओं से दूर रहने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा आप अपने परिवार या ऐसे लोगों के साथ सबसे ज्यादा सेफ महसूस करते हैं, जिन्होंने समय-समय पर साबित किया है कि वे भरोसेमंद हैं।
पेट के बल सोना
अगर आप पेट के बल सोते हैं, तो आपका सोने का व्यक्तित्व बताता है कि आप एक फनी, चंचल, खुले विचारों वाले व्यक्ति हैं। आप आमतौर पर ‘सीधे मुद्दे पर बात करने वाले’ व्यक्ति होते हैं, हालांकि कभी-कभी आप थोड़े कठोर हो सकते हैं। आप लाइफ से क्या चाहते हैं, इस बारे में आपके पास बहुत क्लैरिटी है। आप अपनी लाइफ में जिस तरह से आगे बढ़ते हैं, उसमें आप फ्री रहना दिखाते हैं। हालांकि, कभी-कभी आप अंदर से नर्वस या बेचैन भी महसूस कर सकते हैं। आप हर चीज पर कंट्रोल रखना पसंद करते हैं।
करवट लेकर सोना
अगर आप करवट लेकर सोते हैं, तो आपके सोने के व्यक्तित्व से पता चलता है कि आप एक सिंपल और सोशल इंसान हैं। आप कमरे में किसी से भी बातचीत कर लेते हैं, यहां तक कि मेट्रो में यात्रा करते समय भी आप बातचीत शुरु कर देते हैं। आप अपने करीबी लोगों के साथ अपने असली रूप में रहना पसंद करते हैं। आप बहुत ट्रस्टवर्थी भी हैं, जिससे कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपको आसानी से मनाया जा सकता है। हालांकि, कई लोग आपके बारे में कम ही जानते हैं कि आप हर चीज को ध्यान में रखते हैं और डिसीजन लेने में काफी स्लो हो सकते हैं।
अगर आप अपनी बाजुओं को फैलाकर करवट लेकर सोते हैं तो आप नींद की पोजीशन में सोते हैं। आप एक अच्छे और सच्चे संबंधों और रिश्तों की चाहत रखते हैं। हालांकि आप सबसे ज्यादा प्यार की चाहत रखते हैं। आप हमेशा नई चीजों का अनुभव करने और साथ ही इस बात को लेकर डाउट में रहते हैं कि कहीं आपको चोट न लग जाए या कुछ हो न जाए। आप किसी भी चीज के बारे में अपना मन बनाने में धीमे होते हैं। हालांकि, एक बार जब आप अपना मन बना लेते हैं तो आप काफी निर्णय जल्दी लेते हैं।
अगर आप अपनी टांगों को सीधा करके फिर अपनी एक बाजु को अपनी दूसरी बाजु पर रखकर करवट लेकर सोते हैं तो आप लॉग पोजीशन में सोते हैं। इसका मतलब है आप मिलनसार हैं। आप ज्यादातर किसी के साथ भी घुल-मिल सकते हैं। आमतौर पर आप बाहर से सख्त दिखते हैं, लेकिन किसी के साथ बात करने में मिलनसार व्यक्ति हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- फ्लाइट की सस्ती टिकट चाहिए? ‘Google Flights’ की यह ट्रिक आएगी काम, किसी को नहीं बताना इसके बारे में
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
14 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
17 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
18 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
19 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
21 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
22 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines