Sleeping Position: आज कल की खराब लाइफस्टाइल के कई लोग कंधे का दर्द से परेशान रहते हैं। ये दर्द अक्सर सोते समय आपको परेशान कर सकता है। कई बार कंधे के दर्द के कारण हमारे सोने का पोजिशन होता है। कई बार गलत तरीके से सो जाते हैं, जिसके कारण हमारे कंधे में दर्द होने लगता है। ऐसे में अगर आप सही स्थिति में सोते हैं, तो इससे आपका दर्द ठीक हो सकता है। सही पोजीशन में सोने से हमारी मांसपेशियों और जोड़ों पर भी असर पड़ता है। खासकर के सिर के नीचे वाला हिस्सा ज्यादा प्रभावित होता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
जागरण इंग्लिश अनुसार, रीजेनरेटिव मेडिसिन के विशेषज्ञ और हैदराबाद और डलास में रेजेन ऑर्थोस्पोर्ट्स के संस्थापक डॉ. वेंकटेश मोव्वा ने बताया कि सोने के पोजीशन कंधे के दर्द को कम कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि पीठ के बल या दर्द वाले कंधे के विपरीत दिशा में सोने से जोड़ों पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। पीठ के बल सोने से रीढ़ और कंधों का सही एलाइनमेंट होता है, जिससे जोड़ों पर दबाव कम पड़ता है। अगर करवट लेकर सोना ज्यादा आरामदायक लगता है, तो हाथ को सहारा देने के लिए तकिया का इस्तेमाल करना सही रहता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह शरीर के वजन के कारण हाथ पर दवाब न पड़े।
ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
सही तकिया चुनें
डॉ. मोव्वा ने सही तकिया चुनने के महत्व पर भी जोर दिया। एक मध्यम-कठोर तकिया गर्दन को सपोर्ट करने में मदद करता है और कंधे के जोड़ को सही तरीके से सहारा देता है। इसके इसके अलावा सही पोजीशन में सोने में भी मदद करता है। ये कंधे के दर्द को कम करता है और साथ ही बैठते और खड़े होते समय होने वाले दर्द को भी रोकता है।
स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करें
डॉक्टर कहते हैं कि अपनी रूटीन में स्ट्रेचिंग और मजबूती बढ़ाने वाली एक्सरसाइज को शामिल करने के साथ-साथ सोने की सही स्थिति अपनाने से लंबे समय तक दर्द से राहत दिला सकती है। साथ ही भविष्य में भी कंधे की समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Facial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
3 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
18 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
20 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
20 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
21 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
21 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
22 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
1 day agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines