Sleeping Mask Side Effects: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लड़कियां न जाने कितने ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार उन्हें वो चमक नहीं मिल पाती है, जिसकी चाह उन्हें होती है। इस समय कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट्स के साथ-साथ स्लीपिंग मास्क भी लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है।
दावा किया जा रहा है कि इस मास्क का इस्तेमाल मात्र से रातों-रात स्किन ग्लो करने लगती है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि स्लीपिंग मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है? इसे रोजाना इस्तेमाल करने से डलनेस स्किन भी चमक उठती है? आइए जानते हैं इन्हीं सभी सवालों के जवाब।
ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे
स्लीपिंग मास्क कितनी देर तक लगाना चाहिए?
रोजाना स्लीपिंग फेस मास्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे चेहरे को फायदा पहुंचने की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है।
सप्ताह में दो से तीन बार ही केवल स्लीपिंग फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा इसे रात में 6 से 8 घंटे के लिए ही लगाएं। लेकिन आंख और होंठ पर इसका इस्तेमाल न करें। इससे आंखों में जलन हो सकती है।
स्लीपिंग मास्क के नुकसान
- स्लीपिंग फेस मास्क का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन खुरदरी हो सकती है।
- जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें कभी भी स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नहीं तो त्वचा में जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।
- जो लोग रोजाना स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल करते हैं, उनके स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे चेहरा खराब हो सकता है।
- इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से स्किन रूखी हो सकती है।
स्लीपिंग मास्क इस्तेमाल करने के फायदे
स्लीपिंग फेस मास्क का इस्तेमाल करना कुछ लोगों की स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे स्किन पर मॉइस्चराइजर आ जाता है। दरअसल, मास्क के जरिए स्किन में विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति होने लगती है, जिससे डल स्किन भी चमक जाती है।
ये भी पढ़ें- ये 5 संकेत बताते हैं शरीर में है पानी की कमी, तुरंत डाइट में करें बदलाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
14 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
16 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
18 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
21 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines