Sleeping Disorder: दिन में कभी-कभी नींद आना सामान्य बात है, लेकिन अगर ये समस्या बार-बार होने लगे, तो यह आपके काम में बाधा डाल सकती है। WebMD के अनुसार, इस स्थिति को हाइपरसोमनिया कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति दिनभर ज्यादा थका हुआ और नींद महसूस करता है, यहां तक कि खाने या बात करने जैसी एक्टिवि में भी ज्यादा शामिल नहीं हो पाता है। हाइपरसोमनिया के कई संभावित कारण हैं, जैसे कि नार्कोलेप्सी, रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम, स्लीप एपनिया, बाइपोलर डिसऑर्डर और डिप्रेशन। कुछ दवाएं, साथ ही ज्यादा शराब या नशीली दवाओं का सेवन भी इस स्थिति की वजह बन सकती है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन तरीकों को आजमा सकते हैं?
आपनाएं ये टिप्स
कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करें- कॉफी, चाय और सोडा जैसी चीजें आपको सतर्क रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा कैफीन आपकी रात की नींद को प्रभावित कर सकता है, इसलिए शाम को कैफीन का सेवन करने से बचें।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स
गेल्दी नाश्ते का चुनाव करें- मीठे नाश्ते से आपको तुरंत एनर्जी मिल सकती है, लेकिन अक्सर बाद में वे थकान का कारण बनते हैं। ऐसे नाश्ते चुनें जिनमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में हो, जैसे कि दही, नट्स, बेरीज, पीनट बटर और साबुत अनाज।
थोड़ी देर की झपकी लें- दिन में एक छोटी सी झपकी (10 से 20 मिनट) आपकी एनर्जी को बढ़ा सकती है। हालांकि, बहुत ज्यादा देर तक झपकी लेने से आपकी रात की नींद खराब हो सकती है। झपकी को दोपहर तक सीमित रखने की कोशिश करें और ध्यान रखें कि आपको रात में 6 से 7 घंटे की नींद लें।
हर रोज एक्सरसाइज करें- शारीरिक एक्टिविटी न केवल ऊर्जा के स्तर को बढ़ाती है बल्कि नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाती है। यहां तक कि 15 मिनट की छोटी सैर भी सुस्ती को कम करने में मदद कर सकती है।
धूप में रहें- सूरज की रोशनी आपके शरीर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करती है। सुबह कम से कम 30 मिनट धूप में बिताने से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है और आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर महसूस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिर में दर्द का असली कारण क्या? पढ़ें ये रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
15 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
19 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
19 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
20 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
22 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
23 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines