Skipping Breakfast Vs Dinner: कई लोग अपना वजन कंट्रोल करने के लिए कई तरह के उपवास को चुनते हैं। कुछ लोग पूरे दिन भूखे रहते हैं, तो एक समय के खाना छोड़ देते है, लेकिन क्या आपको पता है कि वजन कंट्रोल करने के लिए कौन सा तरीका आपके लिए बेहतर हो सकता है। ऐसे में आपको आपना डिनर स्किप करना चाहिए या फिर ब्रेकफास्ट। उपवास का समय शरीर को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित कर सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि नाश्ता छोड़ने से दिन की बेहतरीन शुरुआत होती है, जबकि अन्य लोग रात के समय की क्रेविंग से बचने और बेहतर नींद के लिए रात का खाना छोड़ते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट
कंसल्टेंट डाइटीशियन कनिका मल्होत्रा, बताती हैं कि शारीरिक दृष्टिकोण से, नाश्ता और रात का खाना छोड़ने से मेटाबॉलिज्म पर शरीर के अनुसार अलग-अलग प्रभाव पड़ते हैं। नाश्ता छोड़ने से शरीर की सुबह की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया बाधित होती है, जिससे इंसुलिन पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही एनर्जी कम होती है और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ये आपके खाने को भी ट्रिगर करता है और कॉग्निटिव फंक्शन ख़राब कर सकता है।
ये भी पढ़े- हीमोग्लोबिन बढ़ाएगा स्वामी रामदेव का ये फॉर्मूला, 7 से 14 दिन तक करना पड़ेगा ये काम
डाइटीशियन का कहना है कि रात का खाना न खाने से रात भर उपवास की अवधि बढ़ सकती है, जिससे हो सकता है कि मेटाबोलिज्म ऑटोफैगी और इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ सकती है। ये शाम की एनर्जी कम करने, नींद के हार्मोन को बाधित करने और संभावित रूप से मांसपेशियों की समस्या का कारण बन सकता है। वह आगे बताती हैं कि नाश्ता छोड़ने से रात का खाना छोड़ने की तुलना में अधिक नेगेटिव परिणाम होते हैं, जिसके कारण मेटाबोलिज्म प्रोग्रामिंग और शरीर की एनर्जी पर पड़ता है।
उपवास का समय
उपवास का समय फैट ऑक्सीकरण और ग्लाइसेमिक को प्रभावित कर सकता है। डाइटीशियन कहती हैं कि सुबह का उपवास आमतौर पर तब होता है जब ग्लाइकोजन खत्म हो जाता है, जिससे संभावित रूप से फैट बर्न और इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ सकती है। शरीर का सुबह का हार्मोनल वातावरण, जो हाई कोर्टिसोल और बढ़ते हार्मोन की खासियत है, ये लिपोलिसिस को कंट्रोल करते हैं।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
9 mins agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
25 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines