हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Breakfast Skip करने के 5 साइड इफेक्ट, एनर्जी की कमी और हार्ट डिसीज का खतरा

Breakfast Skip: अगर आप भी अक्सर सुबह अपना ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये आपकी हेल्थ लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
ब्रेकफास्ट स्किप करने के नुकसान

Breakfast Skip: ब्रेकफास्ट करने से हमें सुबह के समय एनर्जी मिलती है, लेकिन कई लोग सुबह ऑफिस जल्दी पहुंचने के चक्कर में अपना ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। इस वजह से आपको कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। हम आमतौर पर यह मानते हैं कि सुबह का नाश्ता स्किप करने की वजह से कोई खास नुकसान नहीं होता और अगर होता भी होगा, तो लंच में थोड़ा ज्यादा खाकर कमी को दूर कर सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस नुकसान की भरपाई फिर भी नहीं हो पाती है। ब्रेकफास्ट स्किप करने की वजह से आपकी हेल्थ को काफी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

एनर्जी की कमी

रात में कई घंटों तक हम भूखे रहते हैं और इसके बाद सुबह का नाश्ता करते हैं। एक तरह से ये एक फास्टिंग ही होती है। रातभर की फास्टिंग की वजह से आपकी बॉडी की एनर्जी लेवल कम हो जाती है, जिसे हम सुबह ब्रेकफास्ट की मदद से पूरा करते हैं। ऐसे में अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं, तो एनर्जी लो होने के आप कमजोर महसूस करते हैं। एनर्जी की कमी की वजह से आपको पूरे दिन थकावट फील हो सकती है। साथ ही, दिनभर की प्रोडक्टिविटी पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- सिगरेट न पीने वालों में Lung Cancer का खतरा बढ़ा, स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले ये कारण

न्यूट्रिएंट्स की कमी

सुबह के नाश्ते से आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, लेकिन अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो आपके शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। इसकी कमी से डिफिशिएंसी डिजीज होने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही इम्यून सिस्टम कमजोर होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

वजन बढ़ना

ब्रेकफास्ट आपकी डाइट का एक अहम हिस्सा होता है। इस समय आपकी बॉडी को रातभर की फास्टिंग के बाद खाना मिलता है, जो शरीर को एनर्जी देता है। लेकिन जब आप सुबह का यह मील स्किप करते हैं, तो आपको एनर्जी के लिए दिन में अधिक फैट और शुगर वाली चीजें खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

चिड़चिड़ापन

ब्रेकफास्ट करने से आपकी बॉडी को ग्लूकोज मिलता है, जो शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है, जिस वजह से स्ट्रेस बढ़ सकता है। स्ट्रेस बढ़ने से आपका मूड खराब हो जाता है और आप चिड़चिड़ा फील करने लगते हैं। इस कारण से आपको गुस्सा भी ज्यादा आता है, जो आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

हार्ट की बीमारियों का खतरा

ब्रेकफास्ट हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सबसे जरूरी मील होता है। ब्रेकफास्ट स्किप करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, जो हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए ब्रेकफास्ट न करने की वजह से हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- कब्ज भी बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें