Tomato Face Pack: भागदौड़ भरी जिदंगी में आजकल किसी के पास इतना समय नहीं है कि अपने ऊपर ध्यान देने का समय नहीं मिलता है और खासकर चेहरे पर तो बिल्कुल ध्यान नहीं रख पाते हैं। स्किन केयर करना बहुत जरूरी है, क्योंकि त्वचा को लेकर लापरवाही करना सही नहीं है। क्योंकि कोई नहीं चाहता कि चेहरे पर दाग दिखे या बेजान सी त्वचा नजर आए। चेहरे की सफाई न करने से मुंह पर दाने, पिंपल, मुंहासे तक हो जाते हैं। इसलिए स्किन केयर करना बहुत जरूरी है और इसके लिए हम कई तरह के रूटीन को भी अपनाते हैं।
कई सारी लड़कियां और महिलाएं ऐसी होती हैं, जो स्किन की देखभाल के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं, जो एक तरह से नुकसान करता है, लेकिन आप इनके बिना भी घर पर रहकर चेहरे की रंगत को बनाएं रखती है और कोई हानि भी नहीं होगी। इसके लिए आप अपनी रसोई में झांक कर तो देखिए कितनी सारी ऐसी चीजें हैं, जिनकी हेल्प से आप स्किन पर टमाटर का इस्तेमाल करें। ये स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है।
इसके अलावा गर्मियों में टैनिंग हटाने के लिए ज्यादातर इसका यूज करते हैं। टमाटर फेस पैक स्किन केयर के लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय है। टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। आप भी इन्हें जरूरी ट्राई करें।
1. एक टमाटर, शहद और नींबू का रस
सामग्री
1 चम्मच शहद (नारियल का तेल भी यूज कर सकते हैं)
1 चम्मच नींबू का रस
टमाटर और शहद फेस पैक कैसे बनाएं
- सबसे पहले, टमाटर को धोएं और उसे अच्छे से पीस लें ताकि एक चिकना पेस्ट बन जाए।
- अब 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस लेकर मिक्स करें।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 15-20 मिनट तक रखें।
- टाइम पूरा होने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें और सॉफ्ट कपड़े से पोंछ लें।
- इस फेस पैक को हफ्ते में दो-तीन बार लगाने से स्किन में निखार आएगा।
- त्वचा पर किसी भी तरह की एलर्जी या चिपचिपापन हो, तो पहले इसे अपने हाथ पर टेस्ट करें।
2. टमाटर और दही का फेस पैक
सामग्री
टमाटर- 1, दही- 2 चम्मच
टमाटर और दही फेस पैक कैसे बनाएं
- सबसे पहले टमाटर को कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद इसे एक कटोरी में डालें।
- फिर इसमें दही मिलाएं और अच्छे से ये दोनों चीजों को मिक्स करें।
- अब इसे अपने फेस पर अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- इसके बाद नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें और मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
- फेस वॉश करने के लिए नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- Ramadan 2024: रमजान में भी रहना है हेल्दी? तो इन 5 बातों का रखें ध्यान
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
5 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
13 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
15 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines