Ramadan 2024: रमजान में भी रहना है हेल्दी? तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

Ramadan 2024: रमजान के पाक माह की शुरुआत हो गई है। इस समय इस्लाम धर्म के लोग रोजा रखते हैं। ऐसे में इस दौरान उन्हें अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो उनकी तबीयत भी खराब हो सकती है। आइए जानते हैं उन 5 बातों के बारे में, जिसे अपनाकर आप रमजान में भी स्वस्थ रह सकते हैं।

Ramadan 2024
विज्ञापन

आज हम आपको 5 ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाने से आप रोजे के दौरान भी स्वस्थ रह सकते हैं।

विज्ञापन

शुगर की मात्रा कम करें

त्योहार में सबसे ज्यादा मिठाई खाई जाती है। लेकिन सहरी और रोजा खोलने के दौरान ज्यादा मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे तबीयत खराब भी हो सकती है। मिठाई की जगह आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं।

विज्ञापन

फल और सब्जियां

रोजा खोलने के लिए आप फल और सब्जियां भी खा सकते हैं। फलों में फाइटोकेमिकल्स की उच्च मात्रा होती है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके अलावा सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। इन्हें खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और थकान भी नहीं होती है।

एक्सरसाइज

रोजे में भी आपको स्वस्थ रहना है तो इसके लिए अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। इसके लिए सहरी से थोड़ी देर पहले आप एक्सरसाइज जरूर करें।

विज्ञापन

आराम करें

रोजे के दौरान कई लोगों को थकान भी होने लगती है। ऐसे में उन्हें आराम भी करना चाहिए। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लें। कई बार नींद की कमी के कारण भी कमजोरी आने लगती है। इसलिए रोजे के दौरान खाने के साथ-साथ अपनी नींद पर भी ध्यान दें।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

रोजे में जब व्यक्ति पूरे दिन कुछ नहीं खाता है, तो इससे शरीर में पानी की कमी भी होने लगती है। ऐसे में रोजा खोलने के दौरान और सहरी के समय ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ