Skin Care Tips For Face: बदलती लाइफस्टाइल का जितना असर व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है, उतना ही डैमेज स्किन को भी होता है। कई बार गलत खानपान की वजह से स्किन पर दाने और लाल चकते होने लगते हैं। ऐसे में अगर आपने कुछ गलत चीजों को फेस पर लगा लिया, तो इससे आपकी समस्या बढ़ भी सकती है।
दरअसल, आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। खासतौर पर लड़कियां। चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए लड़कियां न जाने कितने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन उनकी एक गलती से उनकी त्वचा की रंगत हमेशा-हमेशा के लिए छिन सकती है। चलिए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें डायरेक्ट कभी भी फेस पर नहीं लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Vitamin E Capsules से भी बाल हो सकते हैं खराब, ट्राई करने से पहले जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
नींबू
चेहरे पर कभी भी डायरेक्ट नींबू नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, नींबू सुपर एसिडिक होता है। ऐसे में अगर आप इसे सीधे फेस पर लगाते हैं, तो इससे आपको जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।
स्क्रब
कभी भी स्क्रब को डायरेक्ट फेस पर नहीं लगाना चाहिए। बिना पानी मिलाएं फेस पर स्क्रब करने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे स्क्रब करने से डेड स्किन तो निकल जाएगी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही आपको जलन की समस्या होने लगेगी। साथ ही स्किन लाल पड़ने लगेगी, जिससे एक्ने की समस्या भी हो सकती है।
बेटनोवेट क्रीम
अगर आप नियमित रूप से बेटनोवेट क्रीम या कोई भी स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा पर चकते पड़ सकते हैं। इसके अलावा अगर गलती से ये क्रीम आंखों में चली जाती है, तो इससे मोतियाबिंद या ग्लूकोमा की समस्या भी हो सकती है।
बेकिंग सोडा
फेस पर कभी भी डायरेक्ट बेकिंग सोडा नहीं लगाना चाहिए। इसमें Alkaline की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसका सीधा असर त्वचा के पीएच लेवल पर पड़ता है। ऐसे में आपको जलन, खुजली और रैशेज की समस्या हो सकती है। वहीं जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें सूजन की समस्या भी हो सकती है।
गरम पानी
फेस को कभी भी गरम पानी से साफ नहीं करना चाहिए। इससे स्किन ड्राई होने लगती है, जिससे जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- मां बनने में रोड़ा बन सकती हैं 5 आदतें, आज ही बदलें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 hr agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
5 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
19 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
20 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
22 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
22 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
23 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
23 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines