Mothers Day 2024: मां बनने में रोड़ा बन सकती हैं 5 आदतें, आज ही बदलें

Unhealthy Habits That Affect Pregnancy: इस साल 12 मई 2024 यानी आज मदर्स डे है। मदर्स डे के दिन आज हम आपको महिलाओं की उन 5 गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से उन्हें प्रेगनेंसी कंसीव करने में परेशानी आ सकती है।

Mothers Day

Unhealthy Habits That Affect Pregnancy: मां को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल 12 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। मां बनना एक सुखद अहसास है, जिसके लिए कुछ महिलाएं जीवन भर परेशान रहती हैं। दरअसल, मेडिकल प्रॉब्लम के अलावा महिलाओं की कुछ गलत आदतों की वजह से भी उन्हें मां बनने का सुख नहीं मिल पाता है। चलिए जानते हैं महिलाओं की उन 5 गलत आदतों के बारे में, जिसकी वजह से उन्हें मां बनने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूम्रपान

जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं, उन्हें मां बनने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धूम्रपान करने से महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है, जिससे उन्हें प्रेगनेंसी कंसीव करने में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन

वजन

जिन महिलाओं का वजन बहुत ज्यादा कम या ज्यादा होता है, उन्हें भी कंसीव करने में परेशानी आ सकती है। दरअसल, वजन का सीधा असर महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर पड़ता है, जिससे उनके शरीर में हार्मोन्स इंबैलेंस होने लगते हैं।

तनाव

जो महिलाएं छोटी-छोटी बातों पर चिंता करने लगती हैं। आमतौर पर उनकी बॉडी में एड्रीनलीन और कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे उन्हें प्रेगनेंसी कंसीव करने में समय लगता है।

विज्ञापन

खानपान

कभी-कभार गलत खानपान की वजह से भी कंसीव करने में परेशानी आ सकती है। अगर आप हेल्दी खाना नहीं खाती हैं, तो इससे आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इससे बॉडी अंदर से कमजोर होने लगती है, जिससे गर्भपात होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

शराब

शराब का सेवन करना हर किसी के लिए हानिकारक होता है। चाहे वह पुरुष हो या महिलाएं। जो महिलाएं बहुत ज्यादा शराब का सेवन करती हैं। आमतौर पर उनकी प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। इससे गर्भ में शिशु के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ