Skin Care Tips: अक्सर लोग अपने चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। कुछ लोग नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने और टैन हटाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। नारियल के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इस तेल का इस्तेमाल करके त्वचा को हाइड्रेट करने और सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर डिहाइड्रेटेड होने से बचाने में सहायक हो सकता है। अगर आप भी टैन हटाना चाहते हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल इस तरह कर सकते हैं।
चीनी और नारियल तेल
नारियल तेल में चीनी मिलाकर स्क्रब करने से त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें पिसी हुई चीनी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इससे अपनी त्वचा को स्क्रब करें और टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। इससे 5-10 मिनट तक मसाज करें और फिर चेहरा साफ कर लें। रोजाना रात को सोने से पहले ऐसा करने से आपको टैन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शहद और नारियल तेल
नारियल तेल की तरह, शहद हाइड्रेटिंग, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। डलनेस, ड्राईनेस और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल में शहद मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। टैन हटाने के लिए नारियल तेल में शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर लगाकर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सामान्य पानी से धो लें। आपको जल्द ही असर दिखना शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- क्या लव बाइट से होना पड़ता है शर्मिंदा? तो मिनटों में ऐसे पाएं छुटकारा
दही और नारियल तेल
दही त्वचा को कई लाभ पहुंचाता है। यह लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है और इसमें कई हेल्दी फैट भी होते हैं जो धूप से झुलसी त्वचा को हाइड्रेट करने और गंदगी हटाने में मदद करते हैं। टैन से छुटकारा पाने के लिए दही में नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को टैन वाली जगह पर लगाकर करीब 25-30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सामान्य पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करने से टैनिंग की समस्या से राहत मिलेगी।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
3 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
5 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
6 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
8 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines