Skin Care Tips: सोहा अली खान की ब्यूटी के 3 सीक्रेट, बताया-46 की उम्र में इतनी यंग कैसे?

Skin Care Tips: अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपनी ग्लोइंग स्किन का राज शेयर करते हुए कहा कि वह किस तरह एक मां होने के बाद भी आपने करियर और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं।

Skin Care Tips

Skin Care Tips

विज्ञापन

सोहा ने बताया कि वह

एक बॉलीवुड अभिनेत्री, फिटनेस प्रेमी और मां के रूप में सभी चीजों को बैलेंस करना मुश्किल होता है। बिजी लाइफ और तनाव के कारण स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है, लेकिन वह कुछ आसान से रुटीन को रोज फॉलो करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बादाम

बादाम सोहा के रुटीन का एक अहम हिस्सा है, जो पोषण का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। वे कहती हैं कि प्रोटीन, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट सहित 15 जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर बादाम ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर में मदद करते हैं और उनकी त्वचा को नुकसान से बचाते हैं।

पत्तेदार साग

पालक, मेथी और चौलाई जैसी पत्तेदार सब्जियां भी सोहा की त्वचा की देखभाल का जरूरी हिस्सा है। सोहा ने बताया कि पत्तेदार सब्जियां विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये उनके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने, सूजन को कम करने और साफ, चमकदार त्वचा को बढ़ावा देने में मदद करती हैं।

विज्ञापन

मौसमी फल

जब स्किन को हेल्दी रखने की बात आती है, तो सोहा अपनी डाइट में हेल्दी फूड को जरूर शामिल करती है। उन्होंने कहा कि एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर, संतरे, जामुन और पपीता जैसे मौसमी फल कोलेजन को बढ़ावा देने में उनकी मदद करते हैं और इससे उनकी स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ