Skin care Tips: धूप से टैन हो गई है स्किन? इन 4 घरेलू नुस्खों से तुरंत चमकाएं चेहरा!

Skin care Tips: गर्मियों में धूप से टैन हुई स्किन को साफ करने के लिए इन उपायों को ट्राई करें। इन होम रेमेडीज की मदद से आपकी त्वचा बिल्कुल साफ और ग्लोइंग बन जाएगी।

home remedies for tanning

home remedies for tanning

विज्ञापन

Skin care Tips: गर्मियों में तेज धूप पड़ती है, इस धूप की किरणों से स्किन टैन हो जाती है। ये टैन स्किन की रंगत बिगाड़ने का काम करती है। टैनिंग अक्सर स्किन पर खुली जगहों पर होती है। हालांकि, टैनिंग साफ करने के लिए आप कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का यूज कर सकते हैं, लेकिन भविष्य के लिए इन केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल स्किन को और भी ज्यादा खराब कर सकता है। आप घर में भी टैनिंग साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप ये तीन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही

टैनिंग साफ करने के लिए दही का इस्तेमाल करें। दही में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो टैनिंग साफ करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको दही में चावल का आटा और शहद मिलाकर फेस पर लगाना होगा। इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाएं, फिर मुंह धो लें। दही आपकी त्वचा को मुलायम और साफ बनाने में भी मदद करता है।

Advertisment

चंदन का पाउडर

चंदन पाउडर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टैनिंग साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चंदन का पाउडर, बेसन और गुलाब जल का एक पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना होगा। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। चंदन पाउडर चेहरे पर ठंडक का एहसास भी दिलाएगा और कील-मुहांसों को भी कम करेगा।

टमाटर

टमाटर में लाइकोपिन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रॉपर्टीज होती हैं जो टैनिंग को हटाने में मदद करती हैं। टमाटर से टैनिंग साफ करने के लिए आपको टमाटर के एक स्लाइस के ऊपर चीनी डालकर फेस पर रगड़ना होगा। ऐसा कुछ मिनटों के लिए करें, फिर सादे पानी से मुंह धो लें।

विज्ञापन
Skin-tanning-problem

Skin-tanning-problem

पपीता

टैनिंग हटाने के लिए आप पपीता भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीता दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आपको पपीते का पेस्ट बनाना होगा और इस पेस्ट में कच्चा दूध मिलाकर फेस पर मास्क की तरह लगाना होगा।

विज्ञापन

टैनिंग हटाने के लिए इन घरेलू नुस्खों को ट्राई किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इन उपायों को करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ