सोते समय अंधेरा क्यों जरूरी? नई रिसर्च में नींद को लेकर हुआ खुलासा, यहां सीखिए बेस्ट स्लीपिंग टेकनिक

Sleeping in dark room benefits: आजकल लोग अपनी नींद के लिए सबसे ज्यादा चिंतित रहते हैं, इसका कारण पर्याप्त नींद ना ले पाना या फिर नींद ना आना मुख्य कारण है। एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि अंधेरे में सोने से पर्याप्त नींद आती है।

sleeping in dark

sleeping in dark

विज्ञापन

Sleeping in dark room benefits: आज हम जानेंगे कि क्यों अंधेरे में सोना जरूरी होता है और कैसे आप सही तरीके से सोकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। क्या आपको पता है कि अंधेरे कमरे में सोने से आपके स्वास्थ्य अच्छा पर असर पड़ सकता है। अंधेरे में सोने से न केवल आपकी नींद की गुणवत्ता बढ़ती है बल्कि यह शुगर और अन्य बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता हैं। आज हम आपको बताएंगे अंधेरे में सोने के फायदों के बारे में, आइए जानते हैं और अपनी नींद को बेहतर बनाते हैं।

रिसर्च क्या कहती है

हाल ही में एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग पूरी तरह अंधेरे कमरे में सोते हैं, उनमें टाइप- 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है, इस रिसर्च में 1000 से अधिक लोगों पर अध्ययन किया गया था जिसमें पाया गया कि नींद के दौरान कमरे में प्रकाश की मौजूदगी से हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल पर सीधा असर पड़ता है जो कि हानिकारक होता है।

Advertisment

क्यों जरूरी है अंधेरे में सोना

अंधेरे में सोने से हमारे शरीर की गुणवत्ता सुधरती है, अंधेरे में सोने से हमारे शरीर को पूरी तरह से आराम मिलता है। इससे शरीर के हार्मोन का संतुलन बना रहता है। नियमित रूप से अंधेरे में सोने से मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है, यह डायबिटीज के खतरे को भी कम कर सकता है।

अंधेरे में सोने से पर्याप्त नींद आती है

अंधेरे में सोने से पर्याप्त नींद आती है

विज्ञापन

अच्छी नींद के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें

सबसे पहले कमरे में पूरे तरीके से अंधेरा कर लें, इसके बाद कमरे की सभी लाइट्स को ऑफ कर दें। अब अगर सोने का प्लान हो गया हो तो फोन को भी खुद से दूर रखें, इसका यूज नींद में समस्या पैदा कर सकता है। सोने से पहले अपने कमरे के तापमान को भी अपने अनुसार सही कर लें। अच्छी नींद के लिए सबसे जरूरी है समय, इसके लिए आपको रोजाना के लिए एक स्लीपिंग टाइम टेबल बनाना होगा ताकि आप रोज उस समय पर सो जाएं। ऐसा करने से आपको रोजाना एक नियमित समय पर नींद आने की आदत बन जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ