हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Skin Care Tips: होली से पहले इन 3 तरीकों से करें स्किन की देखभाल, नहीं होगी रंगों से एलर्जी

Skin Care Tips: अगर आप अपनी स्किन को होली पर रंगों की एलर्जी और इन्फेक्शन से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले से ही अपनी स्किन की देखभाल करना शुरू कर दें। साथ इन टिप्स को आप होली के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं?

विज्ञापन
Skin Care Tips

Skin Care Tips: होली का त्योहार सभी के लिए खास होता है और ये रंगों के बिना तो अधुरा होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है जिसकी वजह से वे होली खेलने से डरते हैं। कुछ लोगों को होली के रंगों और गुलाल से स्किन पर एलर्जी होने लगती है। आप जानते हैं कि होली के रंगों से स्किन में एलर्जी होने का सबसे बड़ा कारण क्या है? इसका सबसे बड़ा कारण है सस्ते रंग और रंगों में कांच के टुकड़ों की मिलावट और एसिड जैसे हानिकारक तत्व स्किन में एलर्जी का कारण बनते हैं। आइए जानते हैं इन सबसे बचने के लिए आप किन- किन तरीकों अपना सकते हैं?

क्लींजर

ग्लाइकोलिक एसिड युक्त क्लींजर त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट करते हैं, रूखापन कम करते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं। इसके लिए आप एक अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में जब आपकी स्किन पहले से ही हेल्दी बनी रहेगी तो इसके एलर्जी का खतरा कम बना रहता है। साथ ही ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपकी स्किन पर किसी भी इन्फेक्शन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स

विज्ञापन

एलोवेरा जेल

औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन पर केमिकल का असर भी नहीं होता है। स्किन की एलर्जी से बचाने के लिए एलोवेरा जेल बेहद फायदेमंद है। इस जेल को आप चेहरे पर होली खेलने से पहले लगा सकते हैं। साथ ही ये स्किन से कलर आसानी से निकलने में भी मदद कर सकता है।

सीरम

ग्लाइकोलिक एसिड से युक्त फेस सीरम डार्क स्पॉट्स को कम करने, त्वचा की रंगत को निखारने और चमकदार त्वचा पाने में मदद करता है। स्किन ब्राइटनिंग सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन रंगों की एलर्जी से बची रह सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिर में दर्द का असली कारण क्या? पढ़ें ये रिपोर्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola