हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Skin Care Tips: गर्मियों में त्वचा के लिए अपनाएं ये 3 नेचुरल बॉडी क्लीन्जर, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Skin Care Tips: अगर आप गर्मियों में अपनी स्किन को हेल्दी और एक्टिव रखना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन लंबे समय तक यंग नजर आ सकती है। साथ ही आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है।  

विज्ञापन
Skin Care Tips

Skin Care Tips: गर्मियों मौसम कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा और दौरान आपकी स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आप नेचुरल क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बिना किसी नुकसान के आपके शरीर को साफ करते हैं। इनमें पारंपरिक और प्राकृतिक जड़ी-बूटियां और पोषक तत्व शामिल होते हैं जो आपकी त्वचा को बेदाग और हेल्दी रखने के साथ-साथ किसी भी त्वचा से जुड़ी बीमारी को दूर करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन किन चीजों को अपना सकते हैं?

चंदन

आयुर्वेद में मुंहासे जैसी त्वचा से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये त्वचा की रंगत को निखारता है, एक्सफोलिएट करता है और नमी देता है। चंदन को आप बॉडी क्लींजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक हर्बल बॉडी क्लींजर है जो आपकी त्वचा को साफ, मुलायम और हेल्दी करता है। इसे आप दूध या शहद में मिलाकर लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?

विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी में तेल को सोखने के गुण होता है, साथ ही यह त्वचा को एक्सफोलिएट और टाइट करने और ब्लड सर्कुलेशन में मदद करने के अलावा इसमें त्वचा को मुलायम बनाने के गुण भी होते हैं। ये स्किन को एंटी-एजिंग, हाइड्रेटिंग और मुलायम बनाए रखने के लिए बेहतर ऑप्शन माना जाता है। इसे आप दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं।

नींबू

आयुर्वेद में मुंहासे को दूर करने, त्वचा को चमकदार बनाने और त्वचा की रंगत को निखारने के लिए नींबू को इस्तेमाल में लाया जाता है। ये त्वचा को टाइट बनाता है और एक्सफोलिएट करता है। आपकी त्वचा नेचर से होने वाले नुकसान से बची रहती है। ये त्वचा को साफ, हेल्दी और एक्टिव बनाता है। इसके लिए आप नींबू को एलोवेरा, गिलोय, हल्दी, नीम और तुलसी के साथ लगा सकते हैं। यो आपके शरीर और चेहरे को किसी भी नुकसान से दूर रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola