Skin care TIPS: ग्लोइंग स्किन पाना हर कोई चाहता है। लेकिन चेहरे पर मौजूद पिंपल और झुर्रियां ग्लोइंग स्किन का सपना तोड़ देती हैं। हालांकि अगर सही तरीके से स्किन की केयर की जाए तो आप एक चमकदार फेस बना सकते हैं। इसमें मूली मदद कर सकती है। जी हां, मूली सेहत के साथ आपके चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
और पढ़िए –Skin care TIPS: दाग-धब्बों की छुट्टी कर देगा चुकंदर…मिलेगा खूबसूरत निखार, बस ऐसे लगाएं
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है मूली
दरअसल, मूली सेहत के साथ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। मूली में विटामिन-सी की मात्रा काफी होती है, जो हमारी त्वचा के लिए काफी मददगार होती है। इसमें मौजूद तत्व एंटीऑक्सीडेंट के रूप में हमारी त्वचा के लिए काम करते है। विटामिन त्वचा में कोलेजन को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। साथ ही यह त्वचा को निखारने का काम करता है। आप मूली का फेस पैक बनाकर इसका यूज कर सकते हैं।
फेसपैक बनाने का तरीका
- सबसे पहले मूली का एक बड़ा टुकड़ा लेना होगा।
- मूली के टुकड़े को छीलकर अच्छी तरह पीस लें।
- तब तक पीसें जब तक कि पेस्ट के रूप में न बदल जाए।
- फिर नींबू के रस की कुछ बूंदें इस पेस्ट में मिलाएं।
- फिर इसमें 4 से 5 बूंद जैतून का तेल डालें।
- इन सबसे के बाद इसे बेहतर तरीके से मिलाएं।
- इस तरह आपका मूली फेस पैक तैयार हो जाता है।
और पढ़िए –Face Hair Removal: इन 2 चीजें से महिलाएं घर बैठे हटाएं चेहरे के बाल…मिलेगा नेचुरल ग्लो
ऐसे करें मूली फैस पैक का इस्तेमाल
- मूली फेस पैक का इस्तेमाल करने के लिए चेहरे को धो लें।
- फिर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
- हफ्ते में करीब दो से तीन बार कर सकते हैं।
- यह एक बढ़िया प्राकृतिक क्लींजर है।
स्किन के लिए यह फायदे देता है मूली फेस का फेस पैक
मूली सेहत के साथ स्किन के लिए फायदेमंद है। इसके उपयोग से स्किन पर ग्लो आता है। खास बात ये है कि यह स्किन को डैमेज होने से बचाती है। साथ ही स्किन ड्राइनेस को कम करती है। मूली का ये फेस पैक पिंपल्स को दूर करता और झुर्रियों को भी कम करने में हेल्पफुल है।
मूली से बना फेसपैक लगाते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें।
सबसे पहले आप चेहरे को साफ पानी से धो लें। फिर इसका यूज करें। अगर आपकी स्किन अतिसंवेदनशील है तो इसका यूज न करें। क्योंकि ऐसा करने से जलन की समस्या हो सकती है। वहीं अगर यह आपकी त्वचा को सूट नहीं करता है, तो आप इसको आजमाने से दूरी बनाएं रखें।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
5 mins agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
13 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
17 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
21 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
22 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines