Skin Care Tips: पुरुषों को अपने स्किन की करनी चाहिए एक्स्ट्रा केयर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Author: Shivani Jha
Mar 08, 2025 04:10 PM IST
Skin Care Tips: स्किन केयर की जरूरत महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी होती है। लोग ये मानते हैं कि मानते हैं कि त्वचा की देखभाल की जरूरत सिर्फ महिलाओं को हैं, लेकिन ये सच नहीं है। पुरुषों की त्वचा को भी हल्दी, तरोताजा और यंग बने रहने के लिए देखभाल की जरूरत होती है। सूरज की रोशनी, गंदगी और प्रदूषण किसी की भी स्किन पर बुरा असर डाल सकते हैं। जिसे नियमित रूप से सफाई और एक्सफोलिएशन की जरूरत होती है। इसके अलावा, बार-बार शेविंग करने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है, जिससे रूखी और समय से पहले बूढ़े दिखने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इस बारे में बात करते हुए लीफोर्ड हेल्थकेयर के सीईओ अमित गुप्ता ने बताया कि स्किन केयर सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं है। स्किन की देखभाल की जरूरत हर किसी को होती है, जिसमें पुरुष भी शामिल हैं। कई कारणों से पुरुषों की त्वचा भी रूखी और बेजान हो जाती है और कई बार तो वह अपनी उम्र से ज्यादा दिखने लगते है। इसके लिए पुरुष सुबह और रात को सोने से पहले कुछ टिप्स को अपना सकते हैं…
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
सुबह का रुटीन
1. तेल और गंदगी को हटाने के लिए नेचुरल तरीके से गहरी सफाई करें। इसके लिए आप घर पर मौजूद फ्रेश एलोवेरा, खीरा, दही और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
3. सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
रात का रुटीन
1. गंदगी और प्रदूषण को हटाने के लिए डबल-क्लींजिंग अपनाएं जैसे कि ऑयल बेस्ड क्लींजर के बाद वॉटर बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें।
2. रात भर त्वचा को पोषण देने और उसकी रिकवरी के लिए सीरम या मॉइस्चराइजर लगाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
कई पुरुषों की त्वचा ऑयली या मुंहासे वाली होती है, इसलिए सही प्रोडक्ट को चयन करना जरूरी होचा है। वहीं अगर आप स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद अपनी त्वचा से अनुसार इसकी देखभाल कर पाते हैं, तो इससे बंद पोर्स, मुंहासों और जलन की समस्या को कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।