हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Skin Care Tips: स्ट्रेस से एक और बीमारी के संकेत? स्किन एक्सपर्ट से जानें इलाज

Skin Care Tips: अगर भी लगातार तनाव में रहते हैं, तो इसके कारण शरीर के साथ-साथ स्किन पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसके कारण स्किन पर सूजन और मुंहासे बढ़ने लगते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

विज्ञापन
Skin Care Tips

Skin Care Tips: तनाव के कारण हमारे शरीर में एक नहीं कई तरह की समस्या बढ़ने लगती है। इसके कारण स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। क्रोनिक तनाव सूजन, मुंहासे और कई त्वचा से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके अलावा, तनाव हमें हमारी वास्तविक उम्र से ज्यादा बूढ़ा दिखाता है और यह एक प्रमुख कारक है, जो त्वचा की समस्या को ट्रिगर और खराब कर सकता है। ये रोग किसी व्यक्ति के सामान्य स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। आइए जानते हैं कि कॉस्मेटिक बाय की कॉस्मेटिक फिजिशियन डॉ. सिमरत संधू इसके इलाज के बारे में क्या बताती हैं?

तनाव को कम करें

इंड फुलनेस और ध्यान- ऐसा माना जाता है कि ध्यान, हल्के योग व्यायाम और यहां तक कि गहरी सांस लेने जैसी चीजें स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।

हर रोज एक्सरसाइज करें- तनाव को दूर और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप हर रोज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे त्वचा के तनाव हार्मोन कम होते है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स

स्किनकेयर रूटीन में बदलाव

1. सूजन वाले जगहों पर सेरामाइड्स, एलोवेरा और नियासिनमाइड जैसी चीजें लगाएं।

विज्ञापन

2. तनावग्रस्त त्वचा को हेल्दी रखने के लिए नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

हेल्दी डाइट लें

1. तनाव के कारण होने वाली सूजन से लड़ने के लिए सब्जियों, फलों और हरी चाय जैसे एंटी-ऑक्सिडाइजिंग जैस डाइट का सेवन करें।

विज्ञापन

2. भरपूर मात्रा में पानी पीकर हाइड्रेटेड रहना त्वचा की नमी बनाए रखने के साथ-साथ त्वचा को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिर में दर्द का असली कारण क्या? पढ़ें ये रिपोर्ट

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola