Skin Care TIPS: चेहरे पर दिखने वाले दाग-धब्बे और पिंपल्स खूबूसरती में दाग जैसे लगते हैं। यह चेहरे की रौनक और खूबसूरती को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। इन समस्याओं से बचने और निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय और क्रीम अपनाते हैं, लेकिन इसके बाद भी चेहरे पर मौजूद पिंपल्स और झुर्रियों से निजात नहीं मिलती। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है।
दरअसल, चेहरे की सामान्य समस्याओं से बचने के लिए बाजार में कई तरह के फेस मास्क मौजूद हैं, लेकिन अगर आप घर पर तैयार किए गए नेचुरली फेस मास्क का इस्तेमाल करेंगी तो बढ़िया रहेगा। इससे आपको साइड इफेक्ट की कोई समस्या नहीं होगीं। आप किचन में मौजूद दालचीनी और तेजपत्ते का फेस पैक लगाकर चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बना सकते हैं। जानिए इसके बारे में…
और पढ़िए –Hair Care TIPS: गुड़ वाली मेहंदी से चमक जाएंगे आपके बाल, दूर होंगी ये बड़ी हेयर समस्याएं
दालचीनी और तेजपत्ता फेस पैक बनाने के लिए जरूरी सामान
2 चम्मच- दालचीनी पाउडर
1 चम्मच- तेजपत्ता का पाउडर
2 चम्मच- शहद
1 चम्मच- नींबू का रस
जरूरत के अनुसार कच्चा दूध
इस तरह बनाकर चेहरे पर लगाएं तेजपत्ता-दालचीनी फेस पैक
सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें।
अब इसमें 1 चम्मच तेज पत्ते का पाउडर मिक्स करें और मिश्रण बनाएँ।
फिर 1 चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर बढ़िया गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
इसके बाद चेहरे को फेसवॉश से क्लीन कर लें और फिर इसे लगाएँ।
अब आपको 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को सूखने देना है।
इसके बाद फेस पैक सूख जाने से चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
अब आप अपने चेहरे पर माइल्ड मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।
चेहरे पर दालचीनी और तेज पत्ता फेस पैक लगाने के लाभ
फायदा- 1, पिंपल्स से छुटकारा मिलता है
दालचीनी और तेज पत्ता के फेस पैक से पिंपल से निजात मिलती है। दालचीनी में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फेस पर निकलने वाले पिंपल्स और मुंहासों से छुटकारा दिला सकते हैं, जो लोग पिंपल्स से परेशान हैं वह चेहरे पर हफ्ते में 2 बार दालचीनी और तेजपत्ते का ये फेस पैक लगा सकते हैं।
और पढ़िए –Hair Care TIPS: गंजेपन से छुटकारा दिलाएगा Coconut oil का ये नुस्खा! दूर होंगी बालों की ये समस्याएं
फायदा- 2, चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं
चेहरे पर तेज पत्ता और दालचीनी के फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं। दरअसल, तेज पत्ते में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, विटामिन-सी पाए जाते हैं, जो स्किन को कई समस्याओं से बचाते हैं। वहीं दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व जब एक साथ मिल जाते हैं तो चेहरे की झुर्रियां दूर करते हैं।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
10 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
14 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
14 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
14 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
21 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines