Hair Care TIPS: गंजेपन से छुटकारा दिलाएगा Coconut oil का ये नुस्खा! दूर होंगी बालों की ये समस्याएं
Edited By Bhoopendra Rai

Hair Care TIPS Coconut oil will get rid of baldness
Edited By Bhoopendra Rai

Hair Care TIPS Coconut oil will get rid of baldness
Hair Care TIPS: अगर आप बालों के झड़ने औ गंजेपन से परेशान हैं तो फिटकरी और नारियल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। फिटकरी एक औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जो बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का रामबाण इलाज होती है, वहीं वहीं नारियल तेल एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होने की वजह से बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
इन दोनों का मिश्रण तेजी से बालों के विकास में मदद करता है, साथ ही ये बालों को मजबूत, घना, काला और शाइनी बनाने में हेल्पफुल है।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: चेहरे के ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बे हटा देगा नींबू, मिलेगा जबरदस्त निखार, ऐसे करें यूज
सबसे पहले 50ml नारियल तेल को अच्छे से गर्म करें।
अब इसमें एक छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर डालें।
फिर इस तेल को अच्ची तरह से ठंडा कर लेना है।
इस मिश्रण से स्कैल्प की मालिश करें।
बालों की मालिश करने के बेाद आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप सादे पानी से बाल धो लें।
हफ्ते में 2-3 बार इसका प्रयोग कर सकते हैं।
ज्यादातर लोग बालों में मौजूद डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं, जो बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण भी होता है। दरअसल, नारियल तेल और फिटकरी दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जिससे यह स्कैल्प की एलर्जी, हानिकारक बैक्टीरिया, डेड स्किन को साफ करने के साथ ही स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करते हैं, अगर इस नुस्खे से नियमित मालिस की जाए तो डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकात है।
नारियल तेल और फिटकरी से तैयार ये घरेलू नुस्खा गंजेपन से निजात दिला सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से नए बाल उगाने में मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप इससे स्कैल्प की मालिश करते हैं तो यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है, लिहाजा बालों के रोम को पोषण प्रदान होता है और नए बाल उगाने लगते हैं और उनका विकास भी तेजी से होता है।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: