गर्मियों में बढ़ते तापमान के कारण कई बार स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आपके चेहरे को खास देखभाल की जरूरत होती है। चेहरे पर निखार लाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगी क्रीम और अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए अगर आप घरेलू नुस्खे का भी इस्तेमाल करते हैं तो अपनी स्किन को हेल्दी रख सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है और त्वचा लंबे समय तक हेल्दी बनी रहती है।
क्या कहती हैं न्यूट्रिशनिस्ट?
न्यूट्रिशनिस्ट और शेफ सिमोन कथुरिया ने चेहरे पर निखार लाने वाली ड्रिंक के बारे में बताया, जिसे उन्होंने खुद भी आजमाया है। उन्होंने बताया कि इसे बनाना बहुत आसान है और आप इसे लंच के बाद पी सकते हैं। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर ये डिटॉक्स ड्रिंक मुंहासे और कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करती है। ये आपकी स्किन को गहराई से पोषण देने, एक्ने को कम करने, स्कार्स को हटाने और चेहरे पर चमकदार निखार लाने के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है?
ये भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें सत्तू से बने ये 3 डिश, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर
डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए सामग्री
पुदीने की पत्तियां- 1 चम्मच
तुलसी की पत्तियां- 3 से 4
शहद- 1 से 2 चम्मच
नींबू का रस- 2 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 चम्मच
काला नमक- 1/4 चम्मच
भीगे हुए बेसिल सीड्स- 1 चम्मच
तरबूज- 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा)
पानी- 2 कप
डिटॉक्स वाटर बनाने की बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप एक पैन लें और उसमें 2 कप पानी डालकर पुदीना और तुलसी की पत्तियां डालकर अच्छे से उबाल लें।
2. 3 से 4 मिनट तक पानी को उबालने के बाद छानकर अलग निकाल लें।
3. अब एक बोतल लें और उसमें शहद, नींबू का रस, काला नमक, जीरा, भीगे हुए बेसिल सीड्स और तरबूज के टुकड़े डाल दें।
4. इसके बाद बोतल में पत्तों का उबला हुआ पानी डालकर ढक्कन लगा दें और अच्छे से मिक्स कर लें।
5. आप इसे रोज लंच करने बाद पीना शुरु कर दें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन री-फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।
ये भी पढ़ें- गर्मी के कारण हो रहा है सिरदर्द? ठीक करने के लिए ट्राई करें 3 घरेलू नुस्खे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
7 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
9 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
12 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
12 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
16 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines