Skin Care Tips: चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे! जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Skin Care Tips: अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ नेचुरल तरीके को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं?

Skin Care Tips

Skin Care Tips

विज्ञापन

नींबू और चीनी का स्क्रब

नींबू और चीनी का स्क्रब गंदगी हटाने और स्किन को नेचुरल तरीके से चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच चीनी को आधे नींबू के रस में मिलाएं और आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहर भी मिल सकते हैं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर 30 मिनट तक लगा कर रखें। इसके बाद स्क्रब को पानी से धो लें।

विज्ञापन

दलिया और चीनी का स्क्रब

ओटमील और चीनी का स्क्रब आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है और यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएटिंग इलाज है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 बड़ा चम्मच ओट्स को 1 बड़ा चम्मच चीनी के साथ मिलाएं और इसमें जैतून के तेल या शहद की कुछ बूँदें डालकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद स्पेस को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे रगड़ते हुए धो लें।

विज्ञापन

टमाटर और चीनी का स्क्रब

टमाटर और चीनी का स्क्रब आपकी त्वचा को आराम देने और ग्लोइंग रखने में मदद करता है। टमाटर के एंटी-एजिंग गुण और चीनी का सॉफ्ट एक्सफोलिएशन मिलकर त्वचा को फ्रेश रखने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए टमाटर को आधा काट ले और इस पर चीनी को छिड़क दें। इसके बाद इससे त्वचा को स्क्रब करें और थोड़ी देर रखने के बाद इसे धो लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ