Skin Care Tips: आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है लेकिन गलत जीवनशैली और अनहेल्दी खान-पान के कारण त्वचा संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। चेहरे पर पिंपल्स, टैनिंग और दाग-धब्बे की समस्या आम हो गई है। महिलाएं अपनी त्वचा को चमकदार बनाने के लिए अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिलता और इनमें मौजूद केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप चेहरे के दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
टमाटर
टमाटर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल करने से आप त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए टमाटर के पल्प (गूदे) को चेहरे पर लगाएं और 7-8 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। फिर सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।
आलू
आलू आपको लगभग हर सब्जी में देखने को मिल जाएगा, इसमें मौजूद गुण दाग-धब्बों को कम करने में मददगार होते हैं। इसके लिए आलू के पतले-पतले टुकड़े काटकर चेहरे पर लगाएं फिर कुछ देर बाद पानी से धो लें। इसके अलावा आलू का फेसमास्क बनाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है, जिससे त्वचा चमकदार दिखेगी।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
ओट्स
ओट्स सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ओट्स को मैश करके उसमें नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा हफ्ते में 3-4 बार करें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अगर आप रोजाना अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर मसाज करते हैं तो काले धब्बों की समस्या दूर हो जाती है और आप दमकती त्वचा पा सकती हैं।
नींबू का रस
नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसका इस्तेमाल करके आप चेहरे के दाग-धब्बों से राहत पा सकती हैं। इसके लिए नींबू के रस को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और फिर सूखने पर धो लें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करने से असर दिखना शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
5 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
13 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
15 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines