हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गणेश चतुर्थी पर ग्लोइंग लुक के लिए फॉलो करें CTOM स्किन केयर, कांच जैसी चमकेगी त्वचा

Skin Care Tips: त्योहारों का मौसम आ चुका है। बस दो दिन बाद ही गणपति उत्सव शुरू हो जाएगा। त्योहार में खूबसूरत दिखने का अधिकार सबका है। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर चाहती हैं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन तो फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स।

विज्ञापन
Photo Credit- Freepik

Skin Care Tips: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में राखी और जन्माष्टमी मनाई गई थी। अब 1-2 दिन में गणेश चतुर्थी भी आ जाएगी। त्योहारों में ग्लोइंग स्किन पाना काफी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, इस समय पार्लरों में भी जगह नहीं मिलती और त्योहार की तैयारी में इतना समय लग जाता है कि खुद की स्किन पर फोकस ही नहीं कर पाते। फेस्टिवल्स के मौके पर हम ज्यादा मेकअप भी करते हैं, तला-भुना खाना भी खाते हैं जिससे स्किन खराब होने लगती है। ऐसे में अगर आपको अपनी त्वचा का ख्याल रखना है तो फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स। इस स्किन केयर से आपको ग्लोइंग लुक और चेहरे को पर्याप्त पोषण मिल जाएगा।

इस स्पेशल स्किन केयर को CTOM ट्रीटमेंट कहते हैं।

इसमें CTOM के चार भाग होते हैं, जिनकी मदद से त्वचा का निखार बढ़ता है।

C फॉर क्लिनजिंग- क्लिनजिंग में आपको अपने चेहरे को 2 स्टेप्स में साफ करना होता है। पहले ऑयल-बेस्ड क्लेंजर की मदद से गंदगी साफ कर दें। इसके बाद फेसवॉश की मदद से मुंह धोएं।

विज्ञापन

T फॉर टोनिंग- फेस वॉश के बाद चेहरे की टोनिंग भी जरूरी है। टोनिंग के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो बाजार में अलग-अलग स्किन टाइप के लिए टोनर्स की बढ़िया रेंज है। आप चाहें तो उनका इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

CTOM skincare

विज्ञापन

O फॉर ऑयलिंग- इस स्टेप में आपको फेस पर सीरम या किसी फेस ऑयल की मदद से स्किन को मसाज देनी होती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इस स्टेप को अवॉइड कर सकते हैं।

M फॉर मॉइश्चराइजिंग- स्किन को मॉइश्चराइज करना सबसे जरूरी स्टेप है। त्वचा को किसी भी समय बिना मॉइश्चराइजिंग के नहीं छोड़ना चाहिए। चाहें आपकी त्वचा किसी भी स्किन टाइप की क्यों न हो। ऑयली फेस वाले अपने चेहरे पर जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर यूज कर सकते हैं। जिन लोगों की त्वचा ड्राई रहती है, वे हैवी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  गर्दन पर परफ्यूम स्प्रे करने से काली होगी त्वचा? क्या कहते हैं स्किन एक्सपर्ट

इसके अलावा क्या करें?

अच्छी स्किन के लिए सबसे जरूरी है हाइड्रेशन। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी रोजाना पिएं। हाइड्रेशन वाले फलों का सेवन करें, जैसे पपीता, खीरा, नींबू, सेब।

विज्ञापन

रात के समय कभी भी मेकअप के साथ न सोएं, सोने से पहले अपना स्किनकेयर जरूर फॉलो करें।

अच्छा और संतुलित भोजन खाएं, जिनमें विटामिंस, प्रोटीन और गुड फैट्स भरपूर हों।

विज्ञापन

अपनी त्वचा पर हर समय सनस्क्रीन लगाकर रखें।

ये भी करें- ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें दूध से बने ये 3 घरेलू फेस पैक, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola